बाबूलाल मरांडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, नगर निकाय चुनाव की अवधि खत्म होने के बाद होटल में कर रहे थे बैठक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2026

बाबूलाल मरांडी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, नगर निकाय चुनाव की अवधि खत्म होने के बाद होटल में कर रहे थे बैठक

गिरिडीहः नेता प्रतिपक्ष और राजधनवार से बीजेपी विधायक बाबूलाल मरांडी के खिलाफ गिरिडीह के नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी फ्लाइंग स्क्वाड टीम (एफएसटी) के मोहम्मद मंसूर की शिकायत पर दर्ज हुई है। मामला चुनाव प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद होटल में बैठक से जुड़ा हुआ है। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर दर्ज हुई प्राथमिकी की पुष्टि नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन ने की है।

दुमका निकाय चुनाव में धांधली का आरोप, गाँधी नगर में देर रात बवाल
होटल से निकल गए बाबूलाल मरांडी
दरअसल, 21 फरवरी की शाम 5 बजे प्रचार समाप्त हो गया था। प्रचार समाप्त होने के बाद देर शाम लगभग 8 बजे भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी गिरिडीह बस स्टैंड के समीप अवस्थित एक होटल पहुंचे। यहां उनके समर्थक भी मौजूद थे।होटल के हॉल में सभी बैठे थे। कहा जा रहा है कि यहां बैठक चल रही थी।तभी सदर एसडीएम श्रीकांत विस्पुते पहुंचे और हाथ जोड़ते हुए कहा कि एक साथ इतनी भीड़ नहीं रहनी है। इतना सुनते ही बाबूलाल मरांडी होटल से निकल गए।

See also  गिरिडीह में सेक्स रैकेट का खुलासा, दरवाजा तोड़कर फ्लैट में घुसी पुलिस, कई हिरासत में, आपत्तिजनक सामाना बरामद

रांची में नगर निकाय चुनाव की ड्यूटी में लगे कर्मचारी की सदिग्ध परिस्थति में मौत, मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर में खड़ी गाड़ी के अंदर मिला शव
गिरिडीह में मेरा मकान है- बाबूलाल
होटल से निकलने के बाद बाबूलाल ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि वे भोजन करने इस होटल में आए थे। जब कोई नेता चाहे वह किसी भी दल का हो, कहीं पहुंचता है तो उनके चाहने वाले भी पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि एसडीएम ने उन्हें कुछ नहीं कहा, वे खुद ही होटल से निकल गए। बाबूलाल ने कहा कि भले ही वे गिरिडीह निगम के वोटर नहीं है लेकिन यहां पर उनका मकान है।
बाबूलाल की मौजूदगी पर जेएमएम ने उठाया था सवाल
इससे पहले शनिवार की शाम को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर शहर में बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी पर सवाल उठाया था। संजय सिंह ने कहा कि सूबे के मंत्री सुदिव्य कुमार न सिर्फ गिरिडीह निगम क्षेत्र के निवासी हैं बल्कि मतदाता भी हैं। वह भी लोगों के साथ बैठक नहीं कर रहे हैं, मगर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वोटर नहीं हैं तो ऐसे में शहर में इनकी मौजूदगी आचार संहिता की दृष्टिकोण से सही नहीं है।

See also  JSSC सीजीएल पेपर लीकः SIT जांच पर बाबूलाल मरांडी ने उठाया सवाल, रिटायर्ड DGP की जांच कैसे करेगा DSP ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now