जुए का धंधा चलाने वाले ने दिए सबसे अधिक ₹1,368 करोड़ का चंदा, ईडी ने जब्त किया था करोड़ों रुपए

₹1,368

दिल्ली: फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेस  यानि जुए का धंधा चलाने वाली सबसे बड़ी कंपनी ने देश के राजनीतिक दलों को सबसे ज्यादा चंदा दिया है । जी हां जैसे-जैसे सैकड़ों पेजों का आंकड़ों की पड़ताल की जा रही है वैसे-वैसे चुनावी चंदे का खुलासा भी हो रहा है । सबसे हैरानी करने वाला नाम आया है Future Gaming and Hotel Services PR  का जिसने सबसे अधिक ₹1,368 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे । देश में लॉटरी के धंधे का बादशाह सैंटियागो मार्टिन ने राजनीतिक दलों को सबसे अधिक चंदा दिया । बताया जाता है कि सैंटियागो मार्टिन ने तेरह साल की उम्र से लॉटरी का कारोबार शुरु किया था और यहां तक पहुंचा कि देश की सियासी पार्टियों को अरबों रुपए चंदा देने लगा । एक संयोग ये भी सामने आया है कि मार्च 2022 में Future Gaming and Hotel Services PR पर ईडी ने कार्रवाई करते हुए ₹411 करोड़ रुपए अटैच कर लिए थे ।  किस कंपनी से कितना चंदा मिला देखिए पूरी लिस्ट यहां

See also  हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक में 9 एजेंडों पर लगी मुहर, 24 फरवरी से होगा विधानसभा का बजट सत्र

 


Future Gaming and Hotel Services
Future Gaming and Hotel Services

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now