रांची के हटिया में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, पहचान का मुखौटा ओढ़ बनाया हवस का शिकार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 19, 2026

रांची के हटिया में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, पहचान का मुखौटा ओढ़ बनाया हवस का शिकार

रांचीः जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया इलाके के एक गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने उसी गांव के जीतन मांझी (40 वर्षीय) पर बेटी को बहला-फुसला कर ले जाने और उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बच्ची को अक्सर स्कूल छोड़ने जाया करता था। सोमवार को भी सुबह करीब 10 बजे स्कूल छोड़ने के बहाने बच्ची को हटिया स्थित अपने किराये के मकान में ले जाकर रेप किया। आरोपी ने करीब चार घंटे तक मासूम को सामान देकर बहला-फुसलाकर रखा। छुट्टी के समय दोपहर करीब दो बजे उसे वापस घर छोड़ दिया।

घर लौटने के बाद बच्ची ने निजी अंगों में तेज दर्द की शिकायत की। मां के प्यार से पूछने पर मासूम ने रोते हुए आपबीती सुनाई। इसके बाद मां ने मंगलवार को जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सदर अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

See also  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कंपाउंड में बुल फाइट सा दिखा नजारा

हटिया में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना शहरवासियों को सचेत करने वाली है। क्योंकि, इस मामले में बच्ची की मां का आरोपी की दूसरी पत्नी से जान-पहचान है। इस वजह से आरोपी अक्सर बच्ची के घर न सिर्फ आया-जाया करता था, बल्कि उसे अक्सर गाड़ी से स्कूल भी छोड़ा करता था। यानी फिर विश्वास को शोषण का हथियार बनाया गया।

डॉक्टर की गाड़ी चलाता था आरोपी
आरोपी जीतन एक डॉक्टर की गाड़ी चलाया करता था। बच्ची की मां ने आरोपी जीतन पर भरोसा किया और मासूम को अकेले उसके साथ स्कूल भेज दिया करती थी। इसलिए आप भी सावधान रहें, क्योंकि जान-पहचान का मुखौटा लगा बच्चियों के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं शिकारी। बच्चों को सिर्फ परिचित होने के नाते उस पर भरोसा कर स्कूल समेत अन्य जगहों पर अकेले नहीं भेजें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now