मंडप में बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, तभी कोई और भरने लगा मांग में सिंदूर; भारी बवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 3, 2024

sindoordaan

झारखंड के तमाड़ के एक गांव में एक ऐसा हादसा हुआ कि वहां मौजूद हर कोई आवाक रह गया। दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप में बैठे थे। विवाह की रस्में चल रहीं थीं। तभी अचानक एक युवक आया और दुल्हन की मांग में जबरदस्ती सिंदूर भरने लगा। इसे देखकर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए। शादी में जमकर बवाल हुआ। गुस्से में पूरी बारात वापस लौट गई। बाद में यह पता चला कि दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने वाला शख्स विक्षिप्त है। वह दूसरे गांव का रहने वाला है और अक्सर लोगों को परेशान करता है।

Hathras Accident: इतने शव की पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स के थक गए हाथ, दूसरे जिलों में भेजने पड़े शव, सैकड़ों बच्चों के सिर उठ गया मां का साया

गुस्से में वापस लौटी बारात

थाना क्षेत्र के मधुडीह गांव में एक विक्षिप्त ने शादी के मंडप में बैठी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने की कोशिश की इससे दूल्हा भड़क गया और बारात लेकर अपने गांव बुंडू के कटहलटोली चला गया। घटना 30 जून की है। हालांकि पंचायत प्रतिनिधियों और तमाड़ थाना प्रभारी के समझाने-बुझाने पर मंगलवार की शाम शिव मंदिर में पुन: दूल्हा-दुल्हन की शादी कराई गई। बताया जाता है कि मधुडीह की युवती का बुंडू के कठहलटोली निवासी मोहन स्वांसी की शादी 30 जून को तय हुई थी।

See also  Kalpana Soren ने गांडेय में वोटिंग के बीच Hemnat Soren को लेकर किया भावनात्मक पोस्ट, कहा-'मेरे साथ करोड़ों समर्थक आपके इंतजार में है'

Hathras Accident: भोले बाबा का अपराध से पुराना नाता, यौन शोषण सहित अन्य मामले दर्ज

कोई और भरने लगा मांग में सिंदूर

निर्धारित तिथि को कठहलटोली से बारात मधुडीह गांव पहुंची। यहां दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप पर रस्म निभा रहे थे कि दूसरे गांव का एक विक्षिप्त युवक मंडप में आकर दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने की कोशिश करने लगा। यह देख लड़का और लड़की पक्ष में बहस होने लगी। घटना से नाराज दूल्हा बिना दुल्हन लिए बारात सहित अपने घर लौट गया।

इसके बाद गांव के लोग और थाना प्रभारी तमाड़ अमित कुमार ने मिलकर दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया। उन्होंने वर पक्ष को समझाया कि विक्षिप्त अक्सर आसपास के गांव वालों को परेशान करता रहता है। इसलिए उसे नजरंदाज करते हुए दुल्हन को अपने साथ रखे। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों की सहमति से तमाड़ थाना परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में युवक-युवती की शादी कराई।

See also  थाना प्रभारी का संदिग्ध स्थित में मिला शव, शुक्रवार को तबादले का जारी हुआ था ऑर्डर

NEET Paper Leak: हजारीबाग के बाद जमशेदपुर पहुंची सीबीआई टीम, खास शख्स की तलाश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now