पीएम मोदी को डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया फोन, दी जन्मदिन की बधाई, कहा-पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 17, 2025

डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार को 75वां जन्मदिन है। इससे पहले मंगलवार की देर शाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की बधाई दी और उनके नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना की। दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत हुई।

लॉरेंस बिश्नोई के करीबी मयंक सिंह का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से हथियार लाता था जसकरण
राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की इच्छा जताई। यह कदम वॉशिंगटन की ओर से भारत के साथ संबंधों को नई दिशा देने और मज़बूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई अपनी बातचीत को साझा किया। उन्होंने लिखा, “मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शानदार फोन कॉल हुई। मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वह अद्भुत काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।”

See also  बिहार में IAS और IPS अधिकारियों के तबादले, विधानसभा चुनाव से सरकार ने किया बड़ा फैसला

whatsapp image 2025 09 16 at 11.33.54 pm

NDA गठबंधन वाले मेघालय में सिलासी हलचल तेज,12 में से 8 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद: पीएम मोदी
इससे पहले पीएम मोदी ने भी इसकी जानकारी एक्स पर साझा की।उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देते हुए लिखा, “आपके फोन कॉल और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद मेरे मित्र राष्ट्रपति ट्रंप। आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका के व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए आपके प्रयासों का समर्थन करते हैं।”

 

दिल्ली के झारखंड भवन में तैनात कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी, परेशान अधिकारियों ने लगाई गुहार
ट्रंप टैरिफ के बाद से भारत और अमेरिका के रिश्तों में थोड़ी खटास आ गई थी लेकिन अब ये खटास धीरे-धीरे खत्म हो रही है। दोनों देशों के रिश्ते अब पटरी पर लौट रहे हैं।भारत और अमेरिका के बीच मंगलवार को ट्रेड डील पर चर्चा हुई। बातचीत के बाद भारत का इस पर बयान भी आ गया। भारत ने कहा कि सबकुछ पॉजिटिव है। अमेरिकी चीफ नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच ने भारत के साथ डील में बाधा न होने का भरोसा दिया।बैठक में भारत के एडिशनल सेक्रेटरी राजेश भी मौजूद थे। बैठक में व्यापारिक साझेदारी और द्विपक्षीय व्यापार समझौते से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।मंगलवार को हुई इस बैठक में दोनों पक्षों ने नवंबर तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के पहले चरण को पूरा करने की बात कही। इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि छठे दौर की वार्ता कब शुरू होगी और किन मुद्दों पर चर्चा होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now