दिल्ली के झारखंड भवन में तैनात कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी, परेशान अधिकारियों ने लगाई गुहार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2025

दिल्ली के झारखंड भवन में तैनात कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी, परेशान अधिकारियों ने लगाई गुहार

रांचीः दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास गुरुद्वारा साहिब लेन में स्थित झारखंड भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों के सैलरी पर संकट आ गया है। झारखंड भवन में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी हो रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के परिवार ने की मुलाकात, घाटशिला सीट पर उपचुनाव को लेकर हुई चर्चा
वेतन भुगतान में हो रही देरी से परेशान अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंत्रियों और आलाधिकारियों से गुहार लगाई है। पिछले महीने के वेतन भुगतान में देरी से परेशान होकर अधिकारी और कर्मचारी जल्द से जल्द वेतन भुगतान की मांग कर रहे है। त्योहारों के बावजूद वेतन रूकने से अधिकारी और कर्मचारियों की परेशानी और बढ़ गई है। आने वाले समय में नवरात्र और दीपावली होने के कारण आर्थिक तंगी से कम वेतन वाले छोटे कर्मचारी ज्यादा परेशान हो रहे है।

धनबाद में NIA की छापेमारी, शाहबाज अंसारी के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग को कार्रवाई
50 गेस्ट रूम, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और वीवीआईपी के लिए स्पेशन कमरे वाले झारखंड भवन का उद्घाटन सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था। 24 साल में बनकर तैयार हुए 5606 स्क्वायर मीटर में बने झारखंड भवन का भूमि पूजन 18 जनवरी 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास और तत्कालीन राज्यपाल द्रौपर्दी मुर्मू ने किया था। इस भवन में झारखंड के संस्कृति की झलक मिलती है। झारखंड भवन का इंटीरियर आधुनिक तरीके से किया गया है जो बहुत ही आकर्षक है।

See also  हेमंत सोरेन के दोनों बेटे ने पिता को दिया स्पेशल गिफ्ट! फादर्स डे पर इमोशनल हुए मुख्यमंत्री
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now