रांची : रांची-पतरातु रोड स्थित कांके रिसॉर्ट में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव सिद्धार्थ एवं अंजलि टोप्पो के विवाहोपरांत आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड के राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक जगत की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामयी बना दिया। समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार की गरिमामयी मौजूदगी ने आयोजन को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान की। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ समारोह में शामिल हुए और नवदंपति को सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि 26 अप्रैल को पारंपरिक सरना रीति-रिवाज से संपन्न विवाह में मुख्यमंत्री व्यस्तता के कारण शामिल नहीं हो सके थे, लेकिन एक मई को आयोजित आशीर्वाद समारोह में पहुंचकर उन्होंने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की रही मौजूदगी
आशीर्वाद समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय, राधाकृष्ण किशोर और शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई मंत्री उपस्थित रहे। वहीं लोकसभा सांसदों में कालीचरण मुंडा, मनीष जायसवाल, ढुल्लू महतो, कालीचरण सिंह के अलावा कई विधायकों कल्पना सोरेन, कुमार जयमंगल (अनूप सिंह), विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, ममता देवी, राजेश कच्छप, नवीन जायसवाल, सुरेश बैठा आदि ने समारोह में शिरकत कर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, महुआ मांझी, राकेश सिन्हा, सरफराज अहमद के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और पूर्व गृहमंत्री सुदेश महतो समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की भी रही भागीदारी
समारोह में प्रशासनिक स्तर पर भी कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व सीबीआई निदेशक राकेश अस्थाना, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, आईपीआरडी निदेशक राजीव लोचन बक्शी, डीआईजी कार्तिक एस. सहित रांची, लोहरदगा और गुमला के उपायुक्त, एसएसपी व एसपी समेत कई आईएएस-आईपीएस अधिकारी शामिल हुए।

सामाजिक समरसता का दिखा संदेश
इसके अलावा झारखंड युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, भूपेंद्र मारवी, शमशेर आलम, दीपू सिन्हा, मंजूर अहमद अंसारी, ज्योति मथारू, राजीव रंजन प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी ने समारोह को और भव्य बना दिया। इस अवसर पर जुटी विशिष्ट उपस्थिति ने न केवल सामाजिक समरसता का संदेश दिया, बल्कि झारखंड की राजनीतिक एवं प्रशासनिक एकजुटता की भी झलक पेश की। अंत में सभी अतिथियों ने नवदंपति के सुखद, सफल और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।














