- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

लोहरदगा में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, कुडू पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ आठ को किया गिरफ्तार, कार-बाइक और मोबाइल जब्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2026

लोहरदगा में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, कुडू पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ आठ को किया गिरफ्तार, कार-बाइक और मोबाइल जब्त

लोहरदगाः जिले में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कुडू में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। कुडू थाना पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने लाखों रुपये के ब्राउन शुगर के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 100 ग्राम हाई ग्रेड ब्राउन शुगर, आठ मोबाइल फोन, दो बाइक, एक कार और नकद राशि बरामद होने की बात सामने आयी है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

गुप्त सूचना पर रांची की ओर से आ रही कार की जांच
बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को सूचना मिली थी कि तीन लोग रांची से करीब 100 ग्राम हाई ग्रेड ब्राउन शुगर लेकर काले रंग की कार से कुड़ू की ओर आ रहे हैं। इसके बाद एसपी ने थाना प्रभारी नीरज झा को छापेमारी का निर्देश दिया। एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी नीरज झा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. टीम ने रांची की ओर से आ रही एक काले रंग की कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान कार की डिक्की में छिपाकर रखी गयी ब्राउन शुगर बरामद की गयी।

See also  कौन है खूबसूरत गायिका सिल्वी? जिसके गाने का भारत में बन रहा है मजाक.... शोहरत और अर्थ जान रहे जाएंगे दंग

पूछताछ के बाद अलग-अलग जगहों पर छापेमारी
बताया जाता है कि शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि ब्राउन शुगर की खेप कुड़ू के रास्ते दूसरे तस्कर तक पहुंचायी जानी थी। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी शुरू की। चंदवा रोड से बाइक पर कुड़ू में ब्राउन शुगर की खेप लेने आ रहे दो लोगों को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर छापेमारी के दौरान देर रात तीन अन्य युवकों को एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपियों में तस्करी के कथित मुख्य सरगना के भी शामिल होने की जानकारी सामने आयी है।

आठ मोबाइल, दो बाइक और एक कार भी जब्त
पुलिस कार्रवाई में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आयी है। आरोपियों के पास से करीब 100 ग्राम हाई ग्रेड ब्राउन शुगर, आठ मोबाइल फोन, दो बाइक, एक कार और नकद राशि बरामद की गयी है। बरामद ब्राउन शुगर की बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये बतायी जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से कुड़ू थाना और अन्य स्थानों पर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस दोपहर बाद पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है।

See also  रांची समेत झारखंड के 16 जिलों में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now