पति से झगड़े के बाद पत्नी ने तीन बच्चों के साथ लगाई कुएं में छलांग, तीन बच्चों की मौत, महिला अस्पताल में भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 18, 2024

सरायकेला : खरसावां के कुम्हारसाही बस्ती में पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई जबकि पत्नी पूजा देवी को रेस्क्ूय कर बचा लिया गया, जिसका इलाज खरसावां पीएचसी में चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार खरसावां के कुम्हारसाही बस्ती में अशोक महतो अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहते थे। वह मूल रुप से लोहरदगा के कुडू गांव के रहने वाले हैं। शनिवार को घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। पूजा देवी ने दूरभाष पर इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। शिकायत के बाद खरसावां थाना में दोनों पति-पत्नी को समझा-बुझा कर सुलह कराया दिया गया। शनिवार की शाम शाम तक सबकुछ सामान्य हो गया। रविवार की सुबह पति अशोक महतो किसी काम से रांची चला गया। इसी दौरान रविवार की सुबह 10 से 11 बजे के बीच पत्नी पूजा देवी (30) ने अपने दो बेटी कोमल कुमारी (9) व अनन्या महतो (5) तथा बेटा आर्यन महतो (2) के साथ कुंआ में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आस पास लोगों को मिली। तब तक काफी देर हो चुकी थी। कुंआ में डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलने पर खरसावां थाना प्रभारी हरेंद्र पाठक दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से रेस्क्यू कर पहले महिला पूजा देवी को कुंआ से बाहर निकाला गया। इसके बाद तीनों बच्चों के शव को कुंआ से बाहर निकाला गया। इस घटना की जानकारी अशोक महतो को नहीं थी। कुंआ से तीनों बच्चों के शवों को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने अशोक महतो को फोन कर पूरे घटना की जानकारी दी।

See also  रांची में चल रहा है जनजातीय फिल्म महोत्सव, कई फिल्मों का वर्ल्ड प्रीमियर ; फूलो, कुसुम, नाची से बाची जैसी फिल्में जाएंगी दिखाई

पहले महिला को रेक्स्यू कर बचाया गया, फिर तीनों शव को बाहर निकाला गया
खरसावां पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पहले महिला पूजा कुमारी को रेस्क्यू कर कुंआ से बाहर निकाला गया। महिला पूरी तरह से गुमसुम हो गयी है। कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में पुलिस ने महिला को इलाज के लिए खरसावां सीएचसी भेजा दिया। महिला को रेक्स्यू करने बाद कुंआ के अंदर से एक-एक कर तीनों शवों को बाहर निकाला गया। तीनों शव को बाहर निकालने में करीब डेढ़ घंटे का समय गया। शाम 4.40 बजे शाम पहला शव आर्यन महतो (2) का निकाला गया। इसके पश्चात 5.30 में अनन्या महतो (5) व 5.54 बजे कोमल कुमारी (9) का शव कुंआ से निकाला गया। पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

पांच माह से कुम्हारसाही में रह रहा है अशोक महतो

अशोक महतो पिछले दस वर्षो से अलग अलग गांवों में घूम घूम कर गाय-बैल समेत पालतु पशुओं का उपचार करता है। पहले वह वायफ संस्था में काम करता था। वायफ संस्था बंद होने के बाद वह निजी स्तर पर गांवों में घूम घूम कर मवेशियों का उपचार करता है। लोहरदगा के कुंडू निवासी अशोक महतो पिछले पांच माह से खरसावां के कुम्हारसाही में किराये के मकान पर रहा है।

See also  करीना कपूर ‘बाइबल’ लिख फँस गई, अब पढ़नी पड़ेगी क़ानून की किताबें; कटघरे में होना पड़ेगा खड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now