देवघर प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गए न्यूज-11 भारत के संताल परगना ब्यूरो चीफ डॉक्टर अमरनाथ पाठक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 9, 2024

देवघर प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गए न्यूज-11 भारत के संताल परगना ब्यूरो चीफ अमरनाथ पाठक

देवघरः रविवार को देवघर प्रेस क्लब के लिए चुनाव पहली बार हुआ। प्रेस क्लब ऑफ देवघर में कुल 245 वोटरों ने 45 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। जिसमें एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक सचिव, दो संयुक्त सचिव और ग्यारह कार्यकारिणी सदस्य को चुना गया। प्रेस क्लब ऑफ देवघर की बिल्डिंग बन गई है लेकिन उसी अबतक प्रशासन द्वारा हैंडओवर किया गया है क्योकि प्रेस क्लब का कोई संचालन कमिटी नहीं थी, लेकिन अब प्रेस क्लब का गठन होने के बाद जल्द ही नई कमिटी को भवन हैंडओवर कर दिया जाएगा।

रांची के RIMS की लिफ्ट में महिला डॉक्टर से छेड़खानी, शोर मचाने पर पकड़ाया आरोपी
प्रेस क्लब ऑफ देवघर के चुनाव में जिले के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार और न्यूज 11 भारत के संताल परगना ब्यूरो चीफ डॉक्टर अमरनाथ पाठक ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। अमरनाथ पाठक कई अखबारों और टीवी चैनलों को अपनी सेवा दे चुके है। उपाध्यक्ष पद पर अमरकांत मिश्रा और रंजीत बर्नवाल ने जीत दर्ज की। लोकतांत्रिक तरीके से हुए चुनाव में राजेश किशोर सचिव, शिवम मिश्रा और अनूप कुमार राय संयुक्त सचिव, अरूण केसरी कोषाध्यक्ष और पप्पू भारतीय सह-कोषाध्यक्ष चुने गए।

See also  Sita Soren ने शिबू सोरेन से नामांकन करने से पहले मुलाकात कर लिया आशीर्वाद, मंत्री बसंत सोरेन भी रहे मौजूद

newsphoto2422IMG 20240908 WA0013
प्रेस क्लब ऑफ देवघर के चुनाव का जायजा लेने जिले के पुलिस कप्तान अजित पीटर डुंगडुंग भी आये थे। शांतिपूर्ण हुए चुनाव में प्रेस क्लब के 248 सदस्यों में से 226 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रेस क्लब ऑफ देवघर में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद डॉक्टर अमरनाथ पाठक ने अपना संदेश जारी कर लिखा कि द प्रेस क्लब ऑफ देवघर का अध्यक्ष चुनने के लिए आप सभी पत्रकार मित्रों का दिल से आभार। अब बारी मेरी है, आप सबने जिम्मेदारी दी है उसे निभाना है। क्लब को आगे बढ़ाना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now