देवघर में SBI एटीएम की चोरी, कुछ दूर तक घसीटा फिर कार में भरकर ले गए चोर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2026

देवघर में SBI एटीएम की चोरी, कुछ दूर तक घसीटा फिर कार में भरकर ले गए चोर

देवघरः जिले के नंदन पहाड़ स्थित SBI एटीएम में बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। सोमवार देर रात कपड़े से चेहरा ढके कुछ बदमाश ATM के पास पहुंचे और शटर काटकर पूरी ATM मशीन ही अपने साथ लेकर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV फुटेज में रिकॉर्ड हो गया। घटना मंगलवार सुबह करीब 3ः30 से 4ः00 बजे के आसपास की है।

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है और सभी अपराधियों की खोजबीन में टीम को लगा दिया गया है। SDPO कुलदीप कुमार ने बताया कि पूजा से पहले यह घटना निश्चित रूप से चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को लेकर पुलिस एक्टिव हो चुकी है और एक स्पेशल टीम पूरी जांच में लग गई है।

SDPO कुलदीप कुमार ने बताया कि शहर के सभी बॉर्डर पर जांच तेज कर दिए गए हैं। किसी भी वाहनों को बिना रोक-टोक जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है।

See also  Hemant का शपथ ग्रहण: थोड़ी देर में राजभवन में तीसीरी बार शपथ लेंगे हेमंत, यहां देखिए Live
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now