- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

देवघर में फायरिंग से दहशतः सदर अस्पताल के उपाधीक्षक आवास के पास चली गोली, तीन दिन पहले भी की गई थी फायरिंग

लातेहार में NH कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनी के साइट पर फायरिंग, इंजीनियर को लगी गोली

देवघर : नगर थानाक्षेत्र के विलियम्स टाउन के रानी कोठी इलाके में मंगलवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक प्रभात रंजन के आवास के पास गोली चली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक बाइक पर सवार दो लोग आये और फायरिंग करके भाग गए। बदमाशों ने पहले एक गोली चलाई फिर थोड़ी देर बार बंदूक में गोली भर कर फिर फायरिंग की।
बताया जा रहा है कि तीन-चार दिन पहले भी हवा में एक राउंड गोली फायर किया गया था। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। छानबीन के क्रम में घटनास्थल के पास से एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। अनुमान है कि दहशत पैदा करने के लिए बदमाशों ने गोली चलाई है। यह गोली किसे डराने के लिए चलाया गया और क्यों चलाया गया इसकी पुलिस जांच कर रही है। इस घटना से आसपास के लोगों में दशक का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

See also  गोड्डा में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने एक आरोपी को किया अरेस्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now