बोकारोः धनबाद-बोकारो-पुरूलिया को जोड़ने वाली NH32 पर पश्चिम बंगाल बॉडर के नगेन मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रेलर दुकान में जा घुसी। इस दुर्घटना में दो दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान में मौजूद कई लोगों को ट्रेलर ने कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बताया जाता है कि पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र के नगेन मोड़ रविवार सुबह चार लोग चाय पी रहे थे। इसी बीच पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकान से जा टकराया।इस दर्दनाक घटना में राम ओझा और सीदाम दाम घटवाल की मौके पर ही मौत हो गई।दोनों मृतक सरदाहा गांव का निवासी बताया जा रहा है।

आक्रोशित लोगों ने किया एनएच 32 को जाम
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने NH32 नगेन मोड़ की एक दुकान में घुसी ट्रेलर, दो की मौत, चार घायल 32 सड़क को जाम कर दिया है। घटना की सूचना पाकर परिजन सहित आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। दो घायलों को पुलिस ने अपनी गाड़ी से जबकि अन्य दो लोगों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पिण्ड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से मालवे में दबे हुए लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है।





