दिल्ली-रांची फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण ग्राउंडेड, एयर इंडिया एक्सप्रेस के 156 यात्री प्रभावित

दिल्ली-रांची फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण ग्राउंडेड, एयर इंडिया एक्सप्रेस के 156 यात्री प्रभावित

रांचीः एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांचइी उड़ान रविवार को तकनीकी खराबी के कारण रांची में ग्राउंडेड घोषित कर दी गयी। विमान संख्या आईएक्स-1046 अपने तय समय सुबह 9.25 बजे से पहले 9.06 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतर। विमान में कुल 122 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। सभी यात्रियों के उतरने के बाद नियमित जांच के दौरान अभियंताओं ने विमान के टायर में लगे कुछ उपकरणों में खराबी पायी। इस पर तकनीकी टीम ने विमान को आगे उड़ान नहीं भरने देने की सलाह एयरलाइंस प्रबंधन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी।

नशे में धुत निलंबित सीओ ने शिव बारात में घुसाया थार, पुलिस हिरासत में लिये गए प्रमोद कुमार
इधर इसी विमान से सुबह 10.00 बजे रांची से दिल्ली के लिए 156 यात्रियों को रवाना होना था। यात्रियों की चेकिंग और बोर्डिग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। लेकिन उड़ान में विलंब के बाद तकनीकी कारणों से उड़ान को रद्द होने की घोषणा की गयी। जिससे यात्री काफी परेशान रहे। मौके पर एयरलाइंस से प्रभावित यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजने की व्यवस्था की। इस बीच 17 यात्रियों ने अपना टिकट रिफंड करा लिया। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु से आवश्यक उपकरण मंगवाने के बाद विमान को दुरुस्त किया गया। अंततः शाम 5.30 बजे विमान रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। एयरलांइस अधिकारियों के अनुसार, प्रतीक्षा के दौरान यात्रियों के लिए नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की गयी और जरूरतमंद यात्रियों को ठहरने की भी सुविधा दी गयी।

See also  रांची में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now