विधायक जनार्दन पासवान के बेटे की पिटाई वीडियो कैमरे में कैद, बरामदगी के वक्त नशे में था सौरभ पासवान, मेडिकल टेस्ट में मिले चोट के निशान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 8, 2026

विधायक जनार्दन पासवान के बेटे की पिटाई वीडियो कैमरे में कैद, बरामदगी के वक्त नशे में था सौरभ पासवान, मेडिकल टेस्ट में मिले चोट के निशान

रांचीः चतरा से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ पासवान की सोमवार शाम फिल्मी अंदाज में थार से खींचकर पहले बाहर निकाला गया फिर उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे ब्लैक स्कार्पियों में जबरन उठा कर ले गये। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। विधायक ने अपने बेटे की अपहरण की सूचना पुलिस को दी। करीब दो घंटे बाद उसे बरामद कर लिया गया।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि इसे किसी पेशेवर गिरोह द्वारा अपहरण नहीं, बल्कि युवकों के बीच आपसी विवाद कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कॉलेज गेट के पास सौरभ अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था इसी दौरान किसी बात पर दूसरे गुट से विवाद हो गया और बात मारपीट तक जा पहुंची उसके बाद सौरभ को आरोपी युवक अपनी स्कार्पियों से उठाकर ले गए और कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया।

घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ युवक सौरभ के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे है। युवक सौरभ को जबरन स्कार्पियों में बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे है। पुलिस ने जब सौरभ को बरामद किया उसके बाद उसका मेडिकल कराया गया जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। मेडिकल टेस्ट में सौरभ के शरीर के विभिन्न हिस्सों में डंडे व बेल्ट से लगी चोटद के निशान मिले है। सौरभ के अनुसार, आरोपियों में एक युवक किसी पुलिस पदाधिकारी का बेटा है। घटना के बाद पहुंचे विधायक जनार्दन पासवान ने बताया कि उनके बेटे की हालत गंभीर है। सौरभ के साथ मारपीट में आयुष, राजा, प्रीतम सिंह और शौर्य का नाम सामने आ रहा है, इसमें से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

See also  मिल गया भाजपा को नया अध्यक्ष? रांची में इस नेता से अमित शाह की लंबी मुलाकात; 5 नाम भी रेस में
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now