नशे में धुत निलंबित सीओ ने शिव बारात में घुसाया थार, पुलिस हिरासत में लिये गए प्रमोद कुमार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 16, 2026

लोहरदगा के भंडरा में स्कॉर्पियो-बाइक टक्कर,हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

लातेहारः मनिका अंतर्गत पचफेड़ी के पास एक थार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। यह घटना रविवार की देर शाम शिव बारात के दौरान हुई। थार का नंबर जेएच-01ई वाई-0049 है और वह मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रहा था। वाहन को गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के निलंबित सीओ प्रमोद कुमार चला रहे थे।

धनबाद के स्कूल में लगी आग, किताबें, फर्नीचर एवं अन्य सामाना जलकर खाक
निलंबित सीओ प्रमोद कुमार ने नशे की हालत में महिंद्रा थार वाहन चलाते हुए बारात के रास्ते में खड़ी कार और बाइक से टकरा दिया।इसके साथ ही शिव बारात में निकली झांकी देख रहे कुछ लोग चोटिल भी हुए। गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। लोगों ने बताया कि यह वही अधिकारी हैं जिन्हें पहले गढ़वा के मझिआंव कांड के सिलसिले में निलंबित किया गया था। घटना के समय थार वाहन पलामू से रांची की ओर जा रहा था।

See also  नक्सलियों की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा बरामद, लातेहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां को आदित्य साहू ने दिलाई BJP की सदस्यता, बाबूलाल बोले- शबरी के वंशजों का रामभक्तों की पार्टी में स्वागत
टक्कर लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए निलंबित सीओ को भीड़ से बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया और वाहन को कब्जे में किया। किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए थे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त जवानों को भी तैनात किया था।

जमशेदपुर के गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई ने एक करोड़ में किया था मौत का सौदा

घटना के बाद लोगों ने देखा कि थार पर डिप्टी कलेक्टर का बोर्ड लगा हुआ था और अंदर प्रशासन लिख हुआ था। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ते देख मनिका थाना पुलिस ने प्रमोद कुमार को भीड़ से सुरक्षित निकाला। मनिका थाना पुलिस ने प्रमोद कुमार को अपने हिरासत में ले लिया।

See also  धीरज साहू और लोहरदगा SP हारिस बिन जमां ने पूजा पंडाल का किया भ्रमण, मां दुर्गा से मांगा आशीर्वाद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now