रांची: खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-1046 को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट बुधवार सुबह करीब 9.25 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी।मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट रांची पहुंचने के बाद कुछ समय तक आसमान में चक्कर लगाती रही, लेकिन विजिबिलिटी बेहतर नहीं होने के कारण पायलट ने सुरक्षा के मद्देनजर विमान को कोलकाता डायवर्ट करने का निर्णय लिया।
झारखंड में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर अस्थायी रोक, अब LPG सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद होगी दूसरी बुकिंग
बताया गया कि खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया। फ्लाइट के डायवर्ट होने से यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार मौसम सामान्य होने के बाद आगे की व्यवस्था की जाएगी।



