Bomb Threat : दिल्ली से वाराणसी उड़ने वाली फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, 176 मुसाफिरों की इमरजेंसी निकासी; वाशरुम में मिली बम की पर्ची

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 28, 2024

Delhi Airport

दिल्लीः  इंडिगो की फ्लाइट में बम की खबर से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया  । आनन-फानन में मुसाफिरों की इमरजेंसी इवैक्यूशन कराई गई औऱ पूरे फ्लाइट की तलाशी ली गई । आखिरकार एक बार फिर दिल्ली में बम की खबर अफवाह निकली ।

इंडिगो की फ्लाइट में बम की पर्ची

दिल्ली से वाराणसी के उड़ान भरने वाली फ्लाइट टेक ऑफ के लिए तैयार थी उसी वक्त वाशरुम में तीस मिनट के अंदर बम धमाका होने की एक पर्ची मिली जिसके के बाद फौरन सुरक्षाकर्मियों को खबर दी गई  और पूरे फ्लाइट की तलाशी शुरु हुई । तलाशी से पहले इंडिगो की फ्लाइट को एयरपोर्ट की सुनसान जगह पर ले जाया गया और  यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया ।

IMG 6933

तलाशी के बाद फ्लाइट ने उड़ान भरी

कापी देर तक फ्लाइट की तलाशी ली गई और किसी भी तरह का विस्फोटक नहीं मिला । इसके बाद सुरक्षाकर्मियों और मुसाफिरों ने राहत की सांस ली । गौरलतब है कि दिल्ली में हाल के दिनों में बम की कई अफवाहें उड़ चुकी हैं । पहले स्कूलों में फिर अस्पताल में और अब फ्लाइट में बम की अफवाह ने सुरक्षा एजेंसियों की नाक में दम कर रखा है  ।

See also  दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट बीच से रास्ते लौटी, सांसद समेत कई यात्री फंसे

 

झारखंड हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को फिलहाल राहत नहीं, ईडी को दस जून तक जवाब देने का समय मिला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now