By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: दिल्ली के कोचिंग सेंटर में कैसे डूब गए 3 UPSC स्टूडेंट, जान बचाकर निकले छात्र ने बताई कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | दिल्ली के कोचिंग सेंटर में कैसे डूब गए 3 UPSC स्टूडेंट, जान बचाकर निकले छात्र ने बताई कहानी

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में कैसे डूब गए 3 UPSC स्टूडेंट, जान बचाकर निकले छात्र ने बताई कहानी

livedainik
July 28, 2024 8:05 AM
By livedainik
2 years ago
Share
Delhi RAU_IAS_Academy
SHARE

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस एकेडमी में शनिवार की रात दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। बारिश का पानी बेसमेंट में भरने से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई। एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम द्वारा कई घंटों तक चलाए गए बचाव कार्य के बाद तीनों के शव बरामद किए जा सके। पुलिस अफसरों के मुताबिक, शनिवार शाम को हुई तेज बारिश में पानी अचानक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में घुस गया। पानी का बहाव इतनी तेज था कि कई छात्रों को बचने का मौका ही नहीं मिला।

Contents
  • गंदे पानी की वजह से कुछ नजर नहीं आ रहा था
  • घटनास्थल तक जाने से रोका, छात्रों में रोष
  • प्राथमिक जांच में ड्रेनेज फटने की संभावना

गंदे पानी की वजह से कुछ नजर नहीं आ रहा था

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जान बचाकर प्रत्यक्षदर्शी छात्र ने बताया कि पानी का बहाव इतना तेज था कि हम सीढ़ियां नहीं चढ़ पा रहे थे। 2-3 मिनट के अंदर पूरे बेसमेंट में 10-12 फुट पानी भर गया। वहां से निकालने के लिए रस्सियां फेंकी गई थीं, लेकिन पानी इतना गंदा था कि अंदर कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। एक-एक कर बच्चे निकाले जा रहे थे।

लोबिन हेंब्रम ने सदस्यता बचाने के लिए पहुंचे हाई कोर्ट, झामुमो को घेरा

- Advertisement -
LD-advertisement

छात्र ने बताया कि पिछले सप्ताह भी यहां जलभराव हो गया था। जलजमाव का आलम तो ये है कि कई बार हमारी क्लासें कैंसिल कर दी जाती हैं, 2 से ढाई घंटे तक पानी भरा रहता है। पिछली बार हम जब क्लास ले रहे थे तो सुबह करीब 10 बजे हमें बेसमेंट में नहीं जाने दिया गया था, कई स्टूडेंट्स की कारें तैर रही थीं।

- Advertisement -
royal-soler-new

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पानी के बेसमेंट में आने की रफ्तार बहुत तेज थी, इसलिए बहुत तेजी से बेसमेंट में पानी भरने लगा और छात्रों को भागने की जगह नहीं मिली। जो छात्र कोने में रह गए वे बाहर निकलने में सफल नहीं हो पाए।

कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने के बाद इलाके की बिजली काट दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि करंट फैलने से जान जाने का खतरा था, इसलिए ऐसा किया गया। वहीं, बेसमेंट में घना अंधेरा होने और बेहद गंदा पानी होने की वजह से दिखाई नहीं दे रहा था। एनडीआरएफ के गोताखोरों ने छात्रों को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों की पहचान नहीं हो सकी है। शवों को पुलिस ने अस्पताल के मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि राजेंद्र नगर में अधिकांश छात्र दिल्ली के बाहर से आकर तैयारी करते हैं।

संतोष कुमार गंगवार बने झारखंड के नए राज्यपाल, कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए

घटनास्थल तक जाने से रोका, छात्रों में रोष

राजेंद्र नगर में हुई घटना से छात्रों में रोष है। घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में छात्र मौके पर पहुंचे। छात्रों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी। छात्र बेसमेंट से बाहर निकलने वाले छात्रों से मिलना चाहते थे। साथ ही घटना की वजह के बारे में पुलिस से बार-बार पूछ रहे थे, लेकिन उनके किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया जा रहा था। पुलिस ने उन्हें घटनास्थल पर जाने से भी रोक दिया।

इसके बाद छात्रों ने रोष व्यक्त किया। छात्र प्रशांत शुक्ला का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि पानी कैसे आया। पुलिस हम लोगों को आगे नहीं जाने दे रही है, लेकिन यहां कुछ छात्र बता रहे हैं कि मकान के अंदर एक निजी लाइब्रेरी बनी थी। उसमें कुछ छात्र भी पढ़ रहे थे। यहां किस विषय की कक्षा चल रही थी या छात्र केवल लाइब्रेरी में पढ़ने आए थे यह नहीं पता है।

प्राथमिक जांच में ड्रेनेज फटने की संभावना

राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची मेयर शैली ओबराय ने ड्रेनेज फटने से हादसा होने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा है कि तेज आवाज के साथ अचानक बेसमेंट में पानी भरा है, इसलिए यह ड्रेनेज या सीवर के फटने का मामला लगता है। छानबीन चल रही है। यह राजनीति करने का समय नहीं है। अगर इस हादसे के लिए निगम का कोई अधिकारी जिम्मेदार होगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शाम को दिल्ली में बेहद तेज बारिश हुई थी। इसलिए ऐसा लग रहा है कि पानी तेजी से कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में घुसा होगा। हर एंगल से जांच की जा रही है।

Paris Olympic 2024: भारतीय हॉकी टीम ने जीत के साथ किया आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से दी मात, बैडमिंटन में भी जीत से शुरुआत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Lobin Hembram लोबिन हेंब्रम ने सदस्यता बचाने के लिए पहुंचे हाई कोर्ट, झामुमो को घेरा
Next Article रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर आशीष झा निलंबित, परीक्षा संचालन को लेकर लगे थे गंभीर आरोप रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर आशीष झा निलंबित, परीक्षा संचालन को लेकर लगे थे गंभीर आरोप
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गुमला एडीजे की अदालत ने तांत्रिक को दी फांसी की सजा, दो लाख जुर्माना भी लगाया
  • भिवाड़ी में बिहार के 5 मजूदरों की मौत, फैक्ट्री जलने से कुल 7 लोगों की गई जान
  • राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत,बाहर आने के लिए एक्टर ने पूरी की 2 शर्तें
  • हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
  • गोलगप्पा खाने के बाद 25 से ज्यादा बच्चे बीमार, उल्टी दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत
  • लालू-राबड़ी ने लैंड फॉर जॉब केस में खुद को बताया निर्दोष, कहा-ट्रायल के लिए तैयार
  • सरना धर्म कोड को लेकर दिल्ली में 17-18 फरवरी को प्रदर्शन, स्पेशल ब्रांच ने 5 जिलों के DC-SP को किया अलर्ट
  • झारखंड की मुस्कान का खौफनाक इंतकाम, देवर से प्यार और पति से नफरत का खूनी अंजाम

You Might Also Like

दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गुमला एडीजे की अदालत ने तांत्रिक को दी फांसी की सजा, दो लाख जुर्माना भी लगाया

दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गुमला एडीजे की अदालत ने तांत्रिक को दी फांसी की सजा, दो लाख जुर्माना भी लगाया

15 minutes ago
भिवाड़ी में बिहार के 5 मजूदरों की मौत, फैक्ट्री जलने से कुल 7 लोगों की गई जान

भिवाड़ी में बिहार के 5 मजूदरों की मौत, फैक्ट्री जलने से कुल 7 लोगों की गई जान

59 minutes ago
राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत,बाहर आने के लिए एक्टर ने पूरी की 2 शर्तें

राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत,बाहर आने के लिए एक्टर ने पूरी की 2 शर्तें

3 hours ago
हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

4 hours ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?