गोलगप्पा खाने के बाद 25 से ज्यादा बच्चे बीमार, उल्टी दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 16, 2026

गोलगप्पा खाने के बाद 25 से ज्यादा बच्चे बीमार, उल्टी दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत

पलामूः गोलगप्पा खाने के बाद 25 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं। सभी बच्चों में उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत बताई जा रही है।सभी बच्चों का इलाज ग्रामीण स्तर पर ही किया जा रहा है।इस मामले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग के टीम मौके के लिए रवाना हो गई है, जबकि एंबुलेंस को भी भेजा गया है। सभी बच्चों को उल्टी दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायत है।

नशे में धुत निलंबित सीओ ने शिव बारात में घुसाया थार, पुलिस हिरासत में लिये गए प्रमोद कुमार
दरअसल, पांकी थाना क्षेत्र के द्वारिका के रघुआखाड़ महाशिवरात्रि के मौके पर मेला लगा था। इसी मेला में द्वारिक, यादव टोला, जमुआटांड़ समेत कई अन्य गांव के बच्चों ने गोलगप्पा खाया था।गोलगप्पा खाने के बाद रविवार की रात से एक-एक करके बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। सोमवार सुबह में कई बच्चों की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की जानकारी पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई है।

See also  पलामू में हरसईन मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

झारखंड की मुस्कान का खौफनाक इंतकाम, देवर से प्यार और पति से नफरत का खूनी अंजाम
पांकी में द्वारिका के रहने वाले ध्रुव कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे ने भी मेला में गोलगप्पा खाया था जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई है। स्थानीय स्तर पर ही बच्चे का इलाज करवाया गया है मेला में गोलगप्पा खाने के कारण गांव के कई अन्य बच्चे भी बीमार हुए हैं। उन्होंने बताया कि एक दर्जन से भी अधिक बच्चे बीमार हैं। वहीं पांकी के चिकित्सा प्रभारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि कई बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिली है गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं एंबुलेंस को भेजा गया है। साथ ही इस मामले में जांच भी की जा रही है। वहीं कई ग्रामीण अपने स्तर से भी बच्चों का इलाज भी करवा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now