पटना के गणपति गेस्ट हाउस में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने की छापेमारी तो रंगे हाथ पकड़े गए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 13, 2026

पटना के गणपति गेस्ट हाउस में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने की छापेमारी तो रंगे हाथ पकड़े गए

पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ इलाके में स्थित गणपति गेस्ट हाउस में कथित देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है। पटना पुलिस और एसएसपी सेल की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की संयुक्त टीम ने शनिवार को गेस्ट हाउस में छापेमारी कर चार युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया।पुलिस के अनुसार, गेस्ट हाउस जी+4 भवन में संचालित हो रहा था। छापेमारी के दौरान ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक बने अलग-अलग कमरों की सघन तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान दो आईपीएस रैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की।

कमरों की तलाशी में कंडोम समेत आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस के मुताबिक, गेस्ट हाउस के विभिन्न कमरों की तलाशी के दौरान कंडोम समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। हिरासत में लिए गए युवक और युवतियों को पूछताछ के लिए राजीव नगर थाने ले जाया गया।पुलिस की तकनीकी टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित अनैतिक गतिविधि से जुड़े नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहकों से संपर्क का तरीका, गेस्ट हाउस में यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें अन्य लोगों की क्या भूमिका थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

See also  चंपाई सोरेन सरकार का पहला बजट आज होगा पेश, 1.40 लाख करोड़ के करीब होगी राशि

पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही संचालक फरार

पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही गेस्ट हाउस का मुख्य संचालक और वहां काम करने वाले कुछ कर्मचारी कथित तौर पर पिछले दरवाजे से फरार हो गए।पुलिस के अनुसार, कुछ अन्य संदिग्ध युवक भी मौके से भागने में सफल रहे। फरार संचालक और कर्मचारियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

कई दिनों से मिल रही थी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना

एसडीपीओ-2 लॉ एंड ऑर्डर सुषमा सागर के अनुसार, गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। उन्होंने बताया कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम करीब दो माह से यहां संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई की तैयारी कर रही थी।शनिवार को सूचना मिली कि गेस्ट हाउस के कमरों में कुछ युवक-युवतियां मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। एसडीपीओ के अनुसार, तलाशी के दौरान अलग-अलग कमरों से चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं।

See also  बेंगलुरु में IAF अधिकारी और उनकी पत्नी पर हमला, विंग कमांडर आदित्य बोस ने सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती

तकनीकी जांच से खुलेगा कथित सिंडिकेट का राज

छापेमारी के बाद पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि गेस्ट हाउस में आने वाले लोगों से किस माध्यम से संपर्क किया जाता था और कथित गतिविधि के संचालन में कौन-कौन लोग शामिल थे।पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now