तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार नहर में गिरी, बोकारो में हुआ हादसा, बाल-बाल बचे दो लोग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2026

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार नहर में गिरी, बोकारो में हुआ हादसा, बाल-बाल बचे दो लोग

बोकारो: तेनुघाट ओपी इलाके के चांपी के पास देर रात एक फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में गाड़ी सवार दो युवक घायल हुए हैं, लेकिन दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

सुबह नहर में फॉर्च्यूनर गाड़ी दिखाई देने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक, जैनामोड़ टांड़ मोहनपुर निवासी बबलू कुमार और रोहित कुमार चांपी स्थित ननिहाल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक के चकमा देने के बाद उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

हादसे के बाद दोनों युवक किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलकर नहर से ऊपर आ गए। सूचना मिलने पर तेनुघाट ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। ओपी प्रभारी भजनलाल महतो ने बताया कि दोनों युवकों को चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। गाड़ी जिस तरह नहर में गिरी, उससे एक बड़ा हादसा टल गया।

See also  Happy Birthday MS Dhoni: सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन, पत्नी साक्षी ने छुए पैर; देखें वीडियो
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now