पटनाः बिहार के अलग-अलग भागों में चार दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में अभी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से भिड़ी 8 बसें और 3 कारें, 4 लोगों की मौत, 25 घायल
पटना सहित 19 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस एवं 9.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर (भागलपुर) का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।पटना का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस एवं 28.6 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया के फारबिसगंज का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।सोमवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना व आसपास इलाकों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा।
नीतीश कुमार पर मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने का आरोप, आरजेडी और कांग्रेस ने किया हमला
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना 25.0 14.5
गया 24.3 11.0
भागलपुर 25.7 12.0
मुजफ्फरपुर 25.8 14.1




