यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से भिड़ी 8 बसें और 3 कारें, 4 लोगों की मौत, 25 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 16, 2025

यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से भिड़ी 8 बसें और 3 कारें, 4 लोगों की मौत, 25 घायल

डेस्कः मंगलवार की सुबह दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मथुरा में 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गई। आगरा से नोएडा की ओर जा रही गाड़ियों में इतनी भीषण टक्कर हुई कि सभी वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 25 यात्री घायल हो गए।

mathura due to fog 5 passenger died 2 1

नीतीश कुमार पर मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने का आरोप, आरजेडी और कांग्रेस ने किया हमला
मथुरा एसएसपी ने दुर्घटना को लेकर बताया कि घटना आगरा से नोएडा रूट पर थाना बलदेव के गांव खडे़हरा के निकट माइल स्टोन 127 के निकट हुई है। सूचना लगते ही बड़ी संख्या में दमकल और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। राहत कार्य जारी है. एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। जबकि बसों में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

See also  SDM दंपत्ति का विवाद और बढ़ा, दिव्या ओझा के पिता ने दामाद अनुपम मिश्रा को कहा 'नपुंसक', बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

mathura due to fog 5 passenger died 2

नितिन नबीन ने बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला, जेपी नड्डा और अमित शाह रहे मौजूद
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 8 बसें और 3 छोटी कारें आपस में टकरा गईं। जिससे कई यात्री वाहनों के अंदर ही फंस गए। जबकि कई यात्री नीचे कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। वहीं, अंदर फंसे गई यात्रियों की जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।हादसे के बाद बस से कूदकर बच निकले कानपुर के सौरभ ने बताया कि कोहरा घना था और कुछ दिख नहीं रहा था। जिसके चलते 8 बसें और करीब 3 कारें आपस में टकरा गईं,हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई और 5 से ज्यादा लोग अंदर ही जल गए। जबकि कई लोग घायल हैं।जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिमडेगा की युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, यूपी के हापुड़ में सूटकेस के अंदर मिला कंकाल
डीएम ने क्या कहा?
चंद्र प्रकाश सिंह जिलाधिकारी मथुरा ने बताया की हादसे में 5 बस और 2 गाड़ी आपस में टकरा गईं। जिसकी वजह से आग लग गयी, जिसमें 4  लोगों की मृत्यु हो गयी। मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और मृतकों को राहत राशि से 2 लाख रुपए देने के निर्देश दिए हैं।

See also  उत्तरप्रदेश में आंधी-तूफान से भारी तबाही, 74 लोगों की मौत, 38 जिलों में येलो अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now