- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पटना सहित बिहार के 20 जिलों में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 जनवरी को कोहरा और बादल छाएं रहेंगे

पटनाः बिहार के अलग-अलग भागों में चार दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में अभी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से भिड़ी 8 बसें और 3 कारें, 4 लोगों की मौत, 25 घायल

पटना सहित 19 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस एवं 9.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर (भागलपुर) का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।पटना का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस एवं 28.6 डिग्री सेल्सियस के साथ अररिया के फारबिसगंज का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।सोमवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना व आसपास इलाकों का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहा।

See also  मकान मालिक से पानी को लेकर हुई मारपीट, पुलिस पहुंचने पर ऐसे पकड़ा गया साइबर गिरोह, 20 लाख कैश बरामद

नीतीश कुमार पर मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने का आरोप, आरजेडी और कांग्रेस ने किया हमला

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना 25.0 14.5
गया 24.3 11.0
भागलपुर 25.7 12.0
मुजफ्फरपुर 25.8 14.1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now