रांची: प्रवर्तन निदेशालय की रांची टीम ने कोल लिंकेज मामले में गिरफ्तार कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी 9.67 करोड़ रूपये के 62 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। ईडी ने पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की है।
Lohardaga में कांग्रेस की बैठक में हंगामा, जमकर चली कुर्सियां, प्रदीप बालमुचू के सामने दो गुट आपस में भिड़े
झारखंड की निलंबित आईपीएस अधिकारी पूजा सिंघल के करीबी रहे कोयला कारोबारी इजहार अहमद के ठिकाने पर छापेमारी की थी। इजहार के घर रेड में 13 लाख रूपये कैश बरामद किया गया था इसके साथ ही जेवर और जमीन के कागजातों को भी ईडी ने बरामद किया था। छापेमारी के बाद ईडी ने इजहार अहमद को गिरफ्तार कर लिया था।








