रांची: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से उनके बुटी मोड़ मोहरहाबादी स्थित आवास पर सिंहभूम से नवनिर्वाचित सांसद जोबा मांझी ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हे सिंहभूम में बड़ी जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी। जोबा मांझी भी मुख्यमंत्री को बधाई के लिए आभार जताया।
Nitish Kumar को I.N.D.I.A Alliance ने दिया था प्रधानमंत्री पद का ऑफर, केसी त्यागी का बड़ा दावा
मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित सांसद के मुलाकात के दौरान राज्य सरकार में मंत्री दीपक बरूवा और मंत्री सत्यानंद भोक्ता मौजूद थे। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी इस दौरान मौजूद रहे। जोबा मांझी ने बीजेपी उम्मीदवार गीता कोड़ा को बड़े अंतर से चुनाव में मात दी है। जोबा मांझी हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री भी रह चुकी है।
Total Views: 0




