पटनाः सारण के राजेंद्र स्टेडियम में एलजेपी रामविलास के नवसंकल्प महासभा में पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बड़ा एलान कर दिया है। चिराग पासवान ने कहा है कि वो अगला विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। उन्होने कहा कि बिहार के 243 सीटों पर वो चुनाव लड़ेंगे।
पटना पहुंचकर बोले बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री- ‘गजवा ए हिंद नहीं, हम भगवा ए हिंद चाहते हैं’
चिराग पासवान के इस नए एलान के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। बीजेपी और जेडीयू के सामने नई मुश्कलें खड़ी कर दी है। चिराग ने अपने सभा के दौरान न केवल विपक्ष पर निशाना साधा बल्कि कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार को भी आड़े हाथों लिया। चिराग पासवान ने कहा कि वह ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ के विजन को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं लेकिन जब तक वह अपने लक्ष्य में सफल नहीं होंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। वहीं विधानसभा चुनाव लड़ने पर कहा कि विरोधी नहीं चाहते हैं कि बिहार को विकसित करने के लिए चिराग पासवान बिहार की राजनीति में एक्टिव हों। इसलिए उनके चुनाव लड़ने पर सवाल उठाते हैं। लिहाजा आज वह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हां मैं बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा।
आज सारण की इस पावन धरती से, आप सबके सामने मैं यह कहकर जा रहा हूँ कि हाँ, मैं चुनाव लड़ूंगा। मैं चुनाव लड़ूंगा बिहारियों के लिए, अपने भाइयों के लिए, अपनी माताओं के लिए, अपनी बहनों के लिए और बिहार में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करेंगे, एक ऐसा बिहार बनाएंगे जो सही मायनों में प्रदेश को… pic.twitter.com/jWasAURHrS
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) July 6, 2025
हेमंत सोरेन और पशुपति पारस बिहार चुनाव में होंगे महागठबंधन का हिस्सा, तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा संकेत
पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के मामले पर चिराग पासवान ने चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'ऐसी घटनाएं उस सरकार में हो रही हैं, जिसकी पहचान सुशासन की है। मैं भी उस सरकार का समर्थन कर रहा हूं। यह वाकई चिंता का विषय है। मैं इस सवाल से भागने की कोशिश नहीं करूंगा, न ही हमारी सरकार को ऐसा करने की करनी चाहिए। अगर इतनी बड़ी घटना शहरी इलाकों में खुलेआम होती है, अगर इतने पॉश इलाके में होती है, तो यह बहुत गंभीर मामला है। मैं सरकार के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन के भी संपर्क में हूं... लेकिन ऐसी घटनाएं हमारी चिंता बढ़ाती हैं... अगर परिवार (गोपाल खेमका का) डरा हुआ है, तो यह जायज है। यह ऐसा है जिसने पहले भी इसका सामना किया है। क्या स्थानीय प्रशासन ने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई?... यह प्रशासन की जिम्मेदारी थी.'चिराग पासवान ने कहा कि हत्या चाहे राजधानी पटना में हो या बिहार के किसी दूर-दराज के गांव में, सरकार को कानून-व्यवस्था के लिए जवाहदेह होना पड़ेगा। चिराग ने कहा कि सरकार जवाबदेही से भाग नहीं सकती। शहरी इलाके में खुलेआम घटना घट जाती है।
गोपाल खेमका के कातिल का मिला सुराग, शूटर का अंतिम लोकेशन हाजीपुर में, गैंगस्टर अजय वर्मा से पूछताछ
एलजेपीआर चीफ ने बिहार में पलायन रोकने के लिए कहा कि बिहार के लोग अपनी रोजी-रोटी के लिए बाहर जाते हैं। ऐसे में हम चाहते हैं कि बिहार में ऐसी सरकार बने, जो बिहार से बाहर जाने वाले लोगों को अपने घर, अपने शहर और अपने प्रखंड में रोजगार मुहैया करा सके। 2023 में गठबंधन की सरकार थी, जिसमें उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री राजद से थे लेकिन उस समय डोमिसाइल नीति को लाने का ख्याल क्यों नहीं उठाया गया?
Gopal Khemka murder: बेऊर जेल में छापेमारी के बाद बड़ा एक्शन, 3 कक्षपाल निलंबित, तीन अफसरों को नोटिस
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान बहुत से लोग आएंगे, जो आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। बड़ी-बड़ी झूठी बातें की जाएंगी, जैसा लोकसभा चुनाव के समय हुआ था। अफवाह फैलाई थी कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरा कार्यकाल मिलता है तो आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा, लोकतंत्र की हत्या कर दी जाएगी। आज केंद्र सरकार को एक साल से ज्यादा हो चुका है, बताइए कहां का आरक्षण खत्म हुआ? कहां का संविधान समाप्त हुआ? साफ है कि यह लोग सिर्फ झूठ बोलकर समाज में भ्रम फैलाने का काम करते हैं।




