- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मध्यप्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, हलफनामें में जानकारी छिपाने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 9, 2026

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मध्यप्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, हलफनामें में जानकारी छिपाने का आरोप

डेस्कः मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन जांच (स्क्रूटनी) के दौरान खारिज कर दिया गया है।इसके साथ ही राज्य की तीसरी राज्यसभा सीट पर मुकाबला समाप्त हो गया और भाजपा उम्मीदवार महेश केवट का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। बीजेपी ने उन पर हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप लगाया था।

Untitled design 10

बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार पर नामांकन एफिडेविट में आपराधिक मामला छिपाने का आरोप लगाया था। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह ने मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी।कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के निर्वाचन पत्र पर भारतीय जनता पार्टी की आपत्ति। नटराजन ने तेलंगाना के 1 और मध्यप्रदेश के 2 आपराधिक मामले छुपाए। कांग्रेस का कहना है FIR नहीं हुई थी,सिर्फ नोटिस मिला था। रिटर्निंग ऑफिसर ने बीजेपी की आपत्ति पर मीनाक्षी नटराजन को अपना पक्ष रखने के लिए मंगलवार शाम 6 बजे तक का समय दिया था। मीनाक्षी ने जो स्पष्टिकरण दिया उससे संतुष्ट नहीं होने पर रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन रद्द कर दिया। मीनाक्षी नटराजन पर आरोप है कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र में हैदराबाद की एक अदालत में लंबित आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई थी। इसी आधार पर उनके नामांकन को खारिज किया गया।

See also  TSPC उग्रवादी सलमान खान हथियार के साथ गिरफ्तार,रांची पुलिस ने लेवी की साजिश को किया नाकाम

मिनीक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद चुनाव आयोग में शिकायत करने सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और भुपेश बघेल पहुंचे लेकिन उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने अंदर बिना इजाजत प्रवेश करने से रोक दिया। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘हम लोकतंत्र की इस दिनदहाड़े लूट को किसी भी कीमत पर चुपचाप स्वीकार नहीं करेंगे। इसके खिलाफ हम कानूनी लड़ाई ड़ेंगे और सड़कों पर भी पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेंगे।”

 


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now