चेक बाउंस मामले में अमिषा पटेल और फिल्म निर्माता अजय कुमार के बीच समझौता, पहली किस्त में मिले 20 लाख रूपये

रांची : राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल और रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार के बीच समझौता हो गया। रांची सिविल कोर्ट में मध्यस्ततता के माध्यम से एग्रीमेंट हुआ। पहली किस्त के रूप में अमीषा पटेल की ओर से 20 लाख रूपये के चेक का भुगतान किया गया।
समझौते के दौरान दोनों पक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस दौरान झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सह हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने भी उनसे बातीचीत की। दोनों पक्षों के बीच 2 करोड़ 75 लाख का समझौता हुआ है। पहली किस्त के रूप में 20 लाख रूपये का भुगतान आज किया गया। वहीं दूसरी किस्त के रूप में 50 लाख, तीसरी किस्त के रूप में 70 लाख, चौथी किस्त के रूप में 62 लाख रूपया और पांचवां किस्त के रूप में 31 जुलाई 2024 को 62 लाख रूपये का भुगतान शिकायकर्ता अजय सिंह को करना है। पूर्व में अमिषा पटेल ने शिकायतकर्ता को 11 लाख रूपये का भुगतान किया हुआ था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now