राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर शुक्रवार-शनिवार को ट्रैफिक रूट में परिवर्तन, हिनू-अरगोड़ा-राजभवन रूट होगा बंद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 14, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी झारखंड, रांची में बड़ा ट्रॉफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें

रांचीः राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू दो दिवसीय झारखंड यात्रा पर शुक्रवार को रांची आ रही है। उनके आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में कई बदलाव किये गए है। शुक्रवार और शनिवार को सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश को बंद कर दिया गया है। सुरक्षा में 10 आईपीएस अधिकारी और 1000 जवान लगाए गए है।

झारखंड में ऑनर किलिंगः भाई ने बहन का गला घोंटा, पिता ने किया शरीर के टुकड़े
राष्ट्रपति द्रौपर्दी मूर्म शुक्रवार को रांची पहुंचेंगी और शनिवार को बीआईटी मेसरा के 70वां स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगी। इस समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार और बिरला ग्रुप के चेयरमैन सीके बिरला अपने परिवार के साथ मौजूद रहेंगे। समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति दिल्ली 15 फरवरी को लौट जाएंगी।

मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को दिया था इस्तीफा
राष्ट्रपति आगमन को लेकर रांची के यातायात में कई बदलाव किये गए है। 14 फरवरी और 15 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक शहर में छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा। दिन के तीन बजे से छह बजे तक कांके, रातू रोड़, काठीटांड, दलादली, कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहन शहर से मेन रोड़, लालपुर, कांटाटोली रोड़ होकर 14 फरवरी को अपने गंतव्य पर जा सकते है। दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक एयरपोर्ट रोड़, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिस चौक, राजभवन मोड़ तक सड़क का उपयोग आम लोग कम से कम करें।

See also  राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू की सुरक्षा में चूक की खबर गलत, स्कूटी सवार के घुसने की खबर पर आया अपडेट

JPSC अभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन, पिंडदान और ब्रह्म भोज कर सरकार पर साधा निशाना
15 फरवरी को कांके की ओर से छोटे वाहन सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक रिंग रोड़, पिस्का मोड़, पंडरा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। रांची रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी वाहन मेन रोड़ होकर फ्लाइओवर के नीचे से बहू बाजार होते हुए जा सकते है। सुबह 9 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक कांके रिंग रोड़ से नेचारी रिंग रोड़ तक सड़क का उपयोग आम लोग कम से कम करें।

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 51 एजेंडों पर लगी मुहर, खराब सड़कों को लेकर लिया गया बड़ा फैसला
कांके, रातू, दलादली और काठीटांड़ की ओर जाने वाले वाहन शहर के मुख्य मार्ग लालपुर रोड और कांटाटोली होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। 15 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक शहर में सभी प्रकार के बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।इस दिन पलामू, गढ़वा, लातेहार और गुमला रूट से आने वाले बड़े वाहन रिंग रोड होते हुए गंतव्य तक जा सकेंगे। रांची एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले सभी यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार, जिन्हें 14 फरवरी को फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचना है और जिनका समय शाम 4 से 5.30 बजे के बीच है, वे कोशिश करें कि वे दोपहर 3.30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जाएं।

See also  11वीं की छात्रा ने जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाई, चेतावनी भरा नोट लिखकर शुरू की साधना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now