नीतीश कैबिनेट की बैठक में 51 एजेंडों पर लगी मुहर, खराब सड़कों को लेकर लिया गया बड़ा फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 13, 2025

पटना में नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 41 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना: गुरूवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट हॉल में हुई इस बैठक में 51 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री समेत कई मंत्री मौजूद थे।

14 फरवरी को होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को किया गया स्थगित, जानिये अगली तारीख

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के अन्तर्गत 11,251 पथों की स्वीकृति दी गयी है। जिसकी कुल लंबाई 19 हजार 867 किलोमीटर है। कैबिनेट से इन पथों की कुल लागत 17,266 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इससे सभी 38 जिलों में जितनी खराब सड़कें हैं, उनका 7 साल तक दीर्घकालीन प्रबंधन एवं अनुरक्षण हो सकेगा।बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना के तहत छात्रों को अप्रैल माह में राशि हास्तांतरित की जाएगी।

मगध महिला कॉलेज के लिए 47 करोड़ 23 लाख

विज्ञान भवन और ऑडिटोरियम का होगा निर्माण

जेपी यूनिवर्सिटी के लिए 61 करोड़ 42 लाख मंजूर

See also  हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से हालत बिगड़े, रेड अलर्ट जारी, 5 NH समेत 1334 सड़कें बंद, रेल सेवा सस्पेंड

साइंस बिल्डिंग निर्माण के लिए राशि को स्वीकृति

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now