- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सुप्रीम कोर्ट के वक्फ कानून में संशोधनों पर केंद्र सरकार सहमत, गैर मुस्लिमों की नहीं होगी नियुक्ति, रिजिजु ने कानून नहीं मानने वालों को कही ये बात…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 17, 2025

दिल्लीः केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार (17 अप्रैल, 2025) को नई दिल्ली में कहा कि भारतीय संसद द्वारा पारित किसी कानून को न मानना या लागू न करना “अस्वीकार्य” है। वह वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के संदर्भ में बोल रहे थे। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ राज्य विधानसभाओं, जैसे तमिलनाडु और कर्नाटक, ने इस विधेयक के पारित होने से पहले ही इसे वापस लेने की मांग की थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह अधिनियम उनके राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस कानून का विरोध किया है।

‘कुआं के पास घड़ा में रख दो 2 लाख रुपये’ TPC उग्रवादियों ने स्कूल बना रहे ठेकेदार से इस तरह मांगी लेवी

इधर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन अधिनियम पर में सुझाए गए संशोधनों पर सहमित जता दी है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार ने यह सहमित सुप्रीम कोर्ट के वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 पर रोक के संकेत के बाद जताई। सुझाए गए संशोधनों में प्रमुख रूप से दो में कहा गया कि वक्फ बोर्डों में गैर-मुस्लिमों की नियुक्ति नहीं की जाएगी और घोषित वक्फों पर भी यथास्थिति बनी रहेगी।

See also  बोकारो के दिग्गज राजनीतिक परिवार में सेंधमारी, समरेश सिंह की बहू परिंदा सिंह BJP में हुई शामिल, एक बहू कांग्रेस से लड़ चुकी है चुनाव

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को चुनौती देने वाली याचिकाओं के जवाब में गुरुवार को हुई दूसरी दिन की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट मे  सुनवाई के दौरान संशोधित प्रावधानों के अनुसार गैर-मुस्लिमों को केंद्रीय वक्फ परिषदों और राज्य वक्फ बोर्डों में नियुक्त नहीं किया जाएगा । वक्फ-बाय-यूजर वाले वक्फ में भी अगली सुनवाई की तारीख तक विमुक्त नहीं किया जाएगा। चाहे इसे अधिसूचना या रजिस्ट्रेशन के माध्यम से घोषित किया गया हो।

झारखंड को पुलिस फोर्स में महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य पूरा करने में लग जाएंगे 200 वर्ष: IJR का खुलासा, थानों में CCTV में भी फिसड्डी

गोड्डा से बीजेपी सांसद ने इशारों-इशारों में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तंज कसा है । उन्होंने लिखा है कि काग़ज़ हिंदू दिखाएँ, मुसलमान को केवल गोरी,गजनी व बाबर दिखाना है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now