ब्लैकमेल कर सिपाही ने महिला दरोगा का किया रेप, विवाहित असलम पर केस; जांच शुरू

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

डेस्कः उत्तराखंड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। उत्तराखंड पुलिस की महिला दरोगा ने पुलिस सिपाही पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

महिला दरोगा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग में सिपाही के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़िता और आरोपी सिपाही पिछले काफी समय से एक ही कार्यालय में तैनात हैं। मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महिला दरोगा ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके साथ कार्यालय में सिपाही असलम तैनात है। महिला का आरोप है कि असलम ने उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया।

धनबाद के प्रभातम मॉल में लगी आग, अचानक फायर अलार्म बजने से मची भगदड़

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),126(1), 308, 351(2), 351(3), 352, 64, 77 और 78 के तहत केस दर्ज किया गया है।

मामले की जांच पुलिस अधीक्षक देहात (विकासनगर) के पर्यवेक्षण में गठित टीम करेगी। टीम मामले में साक्ष्य जुटा रही है। मुकदमे में आरोपी बनाया गया सिपाही विवाहित है, जबकि महिला दरोगा अविवाहित है। बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जब आश्रम एक्ट्रेस अदिति के साथ मुंबई लोकल में हुई छेड़छाड़, बोलीं- उसने मेरे ब्रेस्ट पकड़ लिए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now