जब आश्रम एक्ट्रेस अदिति के साथ मुंबई लोकल में हुई छेड़छाड़, बोलीं- उसने मेरे ब्रेस्ट पकड़ लिए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 16, 2025

aditi_pohankar

डेस्कः एक्ट्रेस अदिति पोहनकर छेड़छाड़ की शिकार हो गई हैं। यह घटना लोकल ट्रेन में हुई है। पूरी घटना से पहले अदिति पोहनकर के बारे में जान लेते हैं। अदिति का नाम इंडस्ट्री की शानदार हिरोइनों में शामिल है। हाल ही में अदिति को बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम में देखा गया था। उन्होंने सीरीज में एक अहम किरदार निभाया है। अदिति को सीरीज के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अदिति ने अपने रोल्स को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कैसे एक बार लोकल ट्रेन में उन्हें एक स्कूल जाने वाले लड़के ने गलत तरीके से छुआ था। अदिति ने बताया कि हैरान रह गई थीं।

जब एक लड़के ने एक्ट्रेस को गलत तरीके से छुआ

Hauterrfly के साथ खास बातचीत में अदिति ने बताया कि जब वो 11वीं क्लास में थी तब वो मुबंई लोकल ट्रेन से यात्रा कर रही थीं और उन्हें एक स्कूल जाने वाले लड़के ने गलत तरीके से छुआ। अदिति ने बताया कि एक बार वो मुंबई लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास में यात्रा कर रही थीं। फर्स्ट क्लास में स्कूल के लड़कों, जो यूनीफॉर्म में होते थे, उन्हें आने की इजाजत होती थी। अदिति ने बताया, “मैं 11वीं क्लास में थी और फीमेल कोच में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को इजाजत थी, स्कूल यूनिफॉर्म वाले जो होते हैं। तो एक लड़का खड़ा था और जैसे ही ट्रेन स्टेशन से चली, मुझे लगता है कि दादर स्टेशन था, उसने बस मेरे ब्रेस्ट पकड़ लिए।”

See also  अखबारों पर क्यों फूटा बांग्लादेशी भीड़ का गुस्सा? मरते-मरते बचे 25 पत्रकार, 4 घंटे बाद रेस्क्यू

होली पर पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट; प्रेमी से बात करती पकड़ी गई, तो मार ही डाला

पुलिस के पास पहुंचीं एक्ट्रेस

अदिति ने बताया कि इस घटना के बाद अगले स्टेशन पर उतर गईं। वो पुलिस के पास गईं। पुलिस को उन्होंने पूरी घटना बताई तो पुलिस ने उनसे कहा कि कुछ ज्यादा हुआ है तो अदिति ने जवाब दिया, “ज्यादा क्या, मुझे मेंटली परेशान किया गया है।” अदिति ने बताया कि जब वो महिला कॉन्स्टेबल के साथ वहां पहुंचीं तो वो लड़का वहीं खड़ा था। किसी और महिला के साथ, वैसा ही करने के लिए। मैंने पुलिस को बताया कि वो लड़का है, तो उन्होंने पूछा कि मेरे पास सबूत क्या है।

उस लड़के को डराया

आश्रम एक्ट्रेस ने आगे बताया, “मैंने कहा कि मैं आपको बता रही हूं कि उसने मेरे साथ क्या किया है, मैं झूठ क्यों बोलूंगी। एक महिला कांस्टेबल मेरे साथ आई और उसने उस लड़के से पूछा कि इनको कुछ किया क्या? तो उसने कहा कि नहीं। मैं उस पर जोर से चिल्लाई और मैंने उसे डरा दिया क्योंकि वो एक छोटा लड़का था। मैं उससे 2-3 साल बड़ी थी। फिर जब मैंने उसे मारने का इशारा किया, तो उसने कहा कि हां, सॉरी सॉरी। मैंने सचमुच उसका कॉलर पकड़ लिया और कहा और किसी के साथ करेगा? इनके सामने बोल। तभी उसने मुंह खोला और हां कहा।”

See also  गिरिडीह से 25 लाख का इनामी नक्सली अजय महतो गिरफ्तार, बाबूलाल मरांडी के बेटे की हत्या समेत 240 मामलों में था वांछित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले बाबूलाल मरांडी, झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार हुई मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now