डेस्कः झारखंड से राजस्थान जा रहे 3 करोड़ के डोडा चूरा से भरे ट्रक को जब केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम ने घेरा, तो एस्कॉर्ट कर रही कार के चालक ने भागने के चक्कर में बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। मध्यप्रदेश के गुना में केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की टीम से बचकर भाग रहे तस्कर ने कार से 2 बाइक और सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठा 4 साल बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी चालक अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
तस्करों को पकड़ने आई थी केंद्रीय टीम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की एक टीम डोडा चूरा के तस्करों को दबोचने के लिए गुना आई हुई थी। टीम ने मावन इलाके में घेराबंदी कर डोडा चूरा से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया था। उस समय ट्रक चालक एक पंप पर डीजल भरवा रहा था। इस ट्रक के आगे-आगे एक कार चल रही थी, जो ट्रक को रास्ता बताते हुए एस्कॉर्ट कर रही थी।
अंतर्राष्ट्रीय मॉर्केट में 3 करोड़ कीमत
नारकोटिक्स टीम ट्रक को पड़कर थाने लाई है, उनके अनुसार ट्रक का पीछा कर रहे थे कई कुंटल डोडा चूरा बरामद हुआ है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 3 करोड़ से ऊपर है। यह ट्रक झारखंड से राजस्थान की ओर जा रहा था।पुलिस ने घेराबंदी कर झारखंड के रहने वाले ट्रक चालक मो. साहिल अंसारी और कार चालक विजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।


