नाइटक्लब की गिरी छत, 66 लोगों की मौत; कई हाई-प्रोफाइल लोगों की भी गई जान; देखें VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2025

live_concert_in_night_Club

डेस्कः डोमिनिकन रिपब्लिक की राजधानी सैंटो डोमिंगो के प्रसिद्ध नाइटक्लब ‘जेट सेट’में मंगलवार की सुबह एक भीषण हादसा हुआ। एक नाइटक्लब में लाइव कॉन्सर्ट चल रहा था। इसी दौरान अचानक छत के गिरने से 66 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कम से कम 160 लोग घायल हुए हैं। जेट सेट’ नाइटक्लब को सैंट डोमिंगो का का एक प्रमुख सांस्कृतिक स्थल माना जाता है। इस दौरान कई हाई-प्रोफाइल गेस्ट्स भी मौजूद थे। उनमें राजनेता, खिलाड़ी और संगीत प्रेमी शामिल थे। नाइटक्लब की छत गिरने से कई लोग मलबे के नीचे दब गए।

राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू हो गए। मलबे में फंसे लोगों को निकाला गया। आपातकालीन संचालन केंद्र के निदेशक जुआन मैनुएल मेंडेज़ ने कहा, “हम मानते हैं कि उनमें से कई लोग अब भी जीवित हैं और यही वजह है कि यहां की स्थानीय सरकार तब तक हार नहीं मानेगी जब तक कि एक भी व्यक्ति मलबे के नीचे न रह जाए।”

See also  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, युवक ने मारा थप्पड़, सिर पर मेज लगने से लगी चोट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विदेश जाने की मिली अनुमति, 19 को स्पेन और स्वीडन के लिए होंगे रवान

हादसे के 12 घंटे बाद भी स्थिति काफी गंभीर बनी रही क्योंकि दमकलकर्मी मलबे से लोगों को बाहर निकालने के लिए लकड़ी की पट्टियों और ड्रिल का उपयोग कर रहे थे।

इस दुर्घटना में मारे गए लोगों में मोंटेक्रिस्टि प्रांत की गवर्नर नेल्सी क्रूज़ भी शामिल थीं, जो पूर्व मेजर लीग बेसबॉल ऑल-स्टार नेल्सन क्रूज़ की बहन थीं। फर्स्ट लेडी राक्वेल अर्बाजे के अनुसार, नेल्सी क्रूज ने राष्ट्रपति लुइस अबिनाडेर को रात 12:49 बजे एक इमरजेंसी कॉल की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह मलबे के नीचे फंसी हुई हैं। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अर्बाजे ने कहा, “यह एक बहुत बड़ी त्रासदी है।” उनकी आवाज में सिहरन थी।

See also  हिम्मत की दाद देता हूं, पूर्व पुलिस कमिश्नर ने की CJI गवई पर जूता फेंकने वाले राकेश किशोर की तारीफ

इस हादसे ने न केवल डोमिनिकन रिपब्लिक को बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद सरकार ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी है।

जयराम महतो की जान का खतरा! JLKMके केंद्रीय सचिव ने Z + सुरक्षा के लिए गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now