गन्ने के खेत में मिले दुल्हन के कपड़े, ड्रोन उड़ाकर देखा तो… खुला सुहागरात का ये गहरा राज, सदमे में दूल्हा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 26, 2025

dulhan-first-night

डेस्कः गाजे-बाजे और बारातियों को लेकर दूल्हा अपनी दुल्हनिया के पास पहुंचा। दोनों ने एक दूसरे को सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया। फिर दूल्हा उसे ससुराल ले आया। परिवार बहुत खुश था कि अब उनके घर में नया सदस्य आ गया है। मगर कोई नहीं जानता था कि दुल्हन आगे क्या करने वाली है। दुल्हन ने फिर तीसरे ही दिन ऐसा कांड कर डाला, जिससे दूल्हा और उसका परिवार सदमे में चला गया।

मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। यहां शादी के तीसरे ही दिन नई-नवेली दुल्हन ने रात को बाहर से कुंडी लगाकर खेला कर दिया। सुबह जब ससुराल वालों की आंख खुली तो नजारा देखकर दंग रह गए। घर से दुल्हन गायब थी। बहू रानी को फिर सभी यहां वहां ढूंढने लगे। गांव वाले भी दुल्हन की तलाश में जुट गए। फिर खेतों में जाकर देखा तो दुल्हन के कपड़े वहां पड़े हुए थे। मगर दुल्हन वहां नहीं थी।

See also  चलती ट्रेन में झारखंड के युवक को बिहार में मारी गोली, बेगूसराय के अस्पताल में भर्ती

रांची सहित सात जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट, 30 जुलाई तक राहत नहीं

गांव वालों ने ड्रोन उड़ाकर देखा तो कपड़ों के अलावा उन्हें वहां कुछ भी नहीं मिला। फिर सभी का माथा ठनका। उन्होंने घर में देखा कि वहां से सारा कैश और जेवर गायब थे। वो जान गए कि दुल्हन कांड करके चली गई है। फिर उन्होंने थाने में जाकर तहरीर दी।

पुलिस ने बताया कि दुल्हन बुधवार की देर रात दरवाजे की कुंडी बाहर से लगाकर फरार हो गई। ससुराल वाले अगले दिन प्रीति भोज की तैयारी में थे क्योंकि लड़के वालों ने बेटे की शादी की रिसेप्शन जो देनी थी। मगर सुबह जब सोकर उठे तब उन्हें दुल्हन लापता मिली।

फिर उसे तलाशा गया तो गन्ने के खेत में दुल्हन के कपड़े मिले। करीब दो घंटे तक खेतों में ड्रोन उड़ाकर दुल्हन की खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। फिर पता चला कि घर में रखा सारा कैश और जेवर भी गायब हैं। इससे सारा मामला साफ हो गया। दुल्हन तो लुटेरी निकली।

See also  घर में छापा चल रहा था, फिर भी नहीं रुका पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का काला कारोबार; ED का बड़ा खुलासा

10 साल में पहली बार टीम इंडिया के माथे पर लगा ये कलंक, गेंदबाजों ने जमकर कटाई नाक

बिलरख गांव निवासी दयाराम सैनी ने बताया कि कुछ लोगों के बहकावे में आकर उसने 90 हजार रुपये देकर अपने बेटे राहुल सैनी की शादी कानपुर नगर के रेवना की एक महिला से कराई थी। राहुल की शादी से घर वाले खुश थे और गांव वालों को प्रीतिभोज की तैयारी की जा रही थी। रात में दुल्हन दरवाजे के बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गई। सुबह जब परिजन जागे तो दुल्हन के न मिलने पर अफरातफरी मच गई।

गांव में चर्चा हुई तो ग्रामीणों का हुजूम लग गया और दुल्हन की तलाश शुरू कर दी गई। इसके लिए ड्रोन का भी सहारा लिया गया। करीब दो घंटे तक ग्रामीण खेतों के ऊपर ड्रोन उड़ाते रहे, मगर दुल्हन का कुछ पता नहीं चला। फिर गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में देर रात दो बजे के आसपास दुल्हन तेजी से अकेले जाते हुए दिखाई दी।

See also  मध्य प्रदेश के गुना में मस्जिद के पास हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव; चक्काजाम, फोर्स तैनात

पीड़ित दयाराम का कहना है कि दुल्हन मंगलसूत्र, बिछिया, पायलें सहित 80 हजार के जेवरात और प्रीतिभोज के लिए रखे 50 हजार रुपए लेकर चंपत हुई है। दयाराम का कहना है कि दुल्हन को भगाने में बिचौलियों की भूमिका है। शादी के पहले कुछ दिन वह उन्हीं के घर रह रही थी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इस संबंध में इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि यूपी 112 में सूचना दी गई थी। पुलिस जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

रांची में ठाकुरगांव थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, आरोपियों लोहरदगा के कुडू तक किया पीछा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now