- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची सहित सात जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट, 30 जुलाई तक राहत नहीं

रांची सहित नौ जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना, ओला और आंधी का भी अलर्ट

रांचीः मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी रांची सहित सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। सात जिलों में रांची के अलावा खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल है।

रांची में ठाकुरगांव थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, आरोपियों लोहरदगा के कुडू तक किया पीछा
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, दुमका और जामताड़ा में मध्यम से भारी बारिश व वज्रपात होने की संभवना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

निलंबित IAS विनय चौबे ने अपनी गिरफ्तारी को बताया अवैध, शराब घोटाले में ACB ने किया था अरेस्ट
इधर शुक्रवार को वज्रपात से पलामू में तीन लोगों की मौत हो गयी है। 30 जुलाई तक पूरे राज्य में रूक-रूक कर बारिश होती रहेगी। राज्य में सबसे अधिक सिमडेगा में 50 मिमी बारिश हुई है, जबकि चाईबासा में 30 मिमी, मेदिनीनगर में 16 मिमी, जमशेदपुर में 12 मिमी और रांची में एक मिमी बारिश हुई है। शुक्रवार को ही पूर्वी सिंहभूम, परिश्चमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां के लिए देर शाम रेड अलर्ट जारी किया गया।

See also  नक्सलियों का संघर्ष विराम प्रस्ताव गृह मंत्री अमित शाह ने ठुकराया, कहा-हथियार डाल दें, एक भी गोली नहीं चलेगी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now