रांची में ठाकुरगांव थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, आरोपियों लोहरदगा के कुडू तक किया पीछा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 26, 2025

रांची में ठाकुरगांव थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, आरोपियों लोहरदगा के कुडू तक किया पीछा

रांचीः ठाकुरगांव के नये थाना प्रभारी सिद्धांत सहित चार पुलिसवालों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल करने का मामला सामने आया है। घटना रातू के तिलता चौक के नीचे 24 जुलाई की रात की है, जो रात करीब 11.20 बजे से शुरू हुई। इसका सिलसिला लोहरदगा जिले के कुडू तक रात 12.10 बजे तक चलता रहा। पूरी घटना फिल्मी स्टाइल में घटी। इस संबंध में विकास नगर, सिंहमोड़ निवासी ठाकुरगांव थाना प्रभारी सिद्धांत ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

बच्चे के दांत काटने से सांप की हो गई मौत, बिहार में आया हैरान कर देने वाला मामला
मामले में आरोपी अभिनव गौतम उर्फ चिकू को गिरफ्तार किया गया है। वह लातेहार के टमटमटोला बालूमाथ का रहने वाला है और फिलहाल पंडरा स्थित महाबीर मंदिर के पास रहता है। पुलिस ने एक आरोपी की स्कार्पियो जब्त की है। प्राथमिकी में थाना प्रभारी सिद्धांज ने बताया है कि 24 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे वह एक वारंटी की गिरफ्तारी के लिए अपने निजी वाहन टाटा हेरियर से ठाकुरगांव थाना से निकले थे। रात करीब 11.15 बजे रातू वह तिलता चौक के नीचे पहुंचे, तभी पीछे से पहुंची एक सफेद कार ने उनकी गाड़ी टाटा हैरियर को टक्कर मार दी। कार में सवार लोगों से उन्होने धक्का मारने का कारण पूछा, अपना परिचय देते हुए ठाकुरगंाव थाना प्रभारी ने आरोपियों को गाड़ी लेकर थाना चलने का निर्देश दिया।

See also  रास चुनाव 2010 हॉर्स ट्रेडिंग मामलाः सीबीआई कोर्ट ने योगेंद्र, अकेला व राजेश रंजन को दस्तावेज मुहैया कराने का दिया निर्देश

पप्पू यादव बाल-बाल बचे, जहां खड़े थे वहीं गंगा नदी में समा गया मकान, VIDEO
इसके बाद सुमित नामक लड़ने ने मोबाइल से अपने भाई अमित को फोन कर बुला लिया। अमित उस समय एक होटल में जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। कुछ ही समय के बाद दो गाड़ी काले रंग की स्कार्पियो और ऑडी से करीब 10 से 11 लोग आये, सभी ने मिलकर उनके साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मियों से मारपीट की। आरोपी एक दूसरे का नाम अमित, सुमित, कौशल, आकाशदीप, विकास , कुंदन, हर्ष, नवनीत, अभिनव आदि ले रहे थे। आरोपियों के उग्र रूप को देख वह सभी पुलिसकर्मियों के साथ जान बचाकर अपनी गाड़ी में बैठे और रातू थाना आने का प्रयास करने लगे।

बिहार में घूसखोर राजस्व कर्मी हुआ अरेस्ट, विजलेंस की टीम ने 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
आरोपी अपनी तीनों गाड़ियों से थाना प्रभारी की गाड़ी का पीछा करने लगे। इस दौराना थाना ठाकुरगांव के दारोगा दिलीप कुमार को सूचना दी गयी। थाना प्रभारी गाड़ी से भागते हुए कुडू थाना के पास पहुंचे। जहां पीसीओर को देखकर अपनी गाड़ी रोक दी। ऐन मौके पर पीछा करने वाली गाड़ी से एक लड़का उतरा और उन लोगों के साथ वहां भी मारपीट की। उसे पकड़ लिया गया , लेकिन तब तक अन्य आरोपी गाड़ी लेकर भाग गये। पकड़ाये आरोपी ने खुद का नाम अभिनव गौतम उर्फ चिकू बताया। वहीं भागनेवाले अपने साथियों के नाम अमित, सुमित जो तिलता पेट्रोल पंप की बगल वाली गली में रहते है रातू में, कौशल शिखर जो बुढमू बाजार का रहने वाला है और आकाश दीप सिंह जो पंडरा अंबा बगीचा के बगल का रहने वाला है बताया। पुलिस भागे हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।

See also  रांची में दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में गिरी, शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now