JMM विधायक आलोक सोरेन के PA की अटैची से 50 हजार रुपये की चोरी, एयरपोर्ट थाने में दिया आवेदन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2026

JMM विधायक आलोक सोरेन के PA की अटैची से 50 हजार रुपये की चोरी, एयरपोर्ट थाने में दिया आवेदन

RANCHI: झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की अटैची का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये चोरी किये जाने का मामला सामने आया है। घटना तीन अक्तूबर की है। रजनीश कुमार विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति की स्थल अध्ययन यात्रा के लिए इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-398 से रांची से हैदराबाद जा रहे थे। हैदराबाद एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने अटैची की जांच की, तो उसका ताला टूटा हुआ मिला। अटैची में रखे 50 हजार रुपये भी गायब थे।

हैदराबाद एयरपोर्ट थाने में दिया आवेदन, प्राथमिकी दर्ज नहीं
घटना के बाद रजनीश कुमार ने हैदराबाद एयरपोर्ट स्थित स्थानीय थाना में शिकायत के लिए आवेदन दिया। उनका आरोप है कि थाना ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन स्वीकार कर लिया, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है। रजनीश कुमार के अनुसार, थाना की ओर से पहले एयर इंडिया और इंडिगो को ई-मेल के माध्यम से शिकायत करने को कहा गया। इसके बाद उन्होंने दोनों को ई-मेल से भी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

See also  सरायकेला में अपराधियों ने होटल संचालक पर की फायरिंग, कमर में लगी गोली

अटैची से छेड़छाड़ कब और कहां हुई, जांच का विषय
विमान यात्रा के दौरान अटैची का ताला टूटने और उसमें रखी नकदी गायब होने से यात्रियों के सामान की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। साथ ही शिकायत मिलने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब जांच का विषय है कि रांची से हैदराबाद की यात्रा के दौरान अटैची के साथ छेड़छाड़ कब और कहां हुई और उसमें रखी नकदी कैसे गायब हुई।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now