पलामू के नावा बाजार थाना क्षेत्र में घर के भीतर युवक की गोली लगने से मौत, प्रेम प्रसंग की चर्चा पर पुलिस जांच जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2026

पलामू के नावा बाजार थाना क्षेत्र में घर के भीतर युवक की गोली लगने से मौत, प्रेम प्रसंग की चर्चा पर पुलिस जांच जारी

पलामू : नावा बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह 23 वर्षीय युवक अमरजीत उर्फ छोटू की गोली लगने से मौत हो गई। घटना सत्यनारायण पेट्रोल पंप के समीप तुकबेरा गांव स्थित उसके घर की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर विश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल और नावा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इधर, स्थानीय स्तर पर घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी घटना के कारण की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद मृतक की मां संतरा देवी, बड़े भाई रवि रंजन चौहान समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  पटना में तेज रफ्तार कार ने सफाई कर्मचारी को कुचला, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now