3 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को 18 सालों बाद मिली कामयाबी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2025

3 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को 18 सालों बाद मिली कामयाबी

खूंटीः पुलिस ने 18 वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी शिशुपाल सिंह को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तोरपा थाना में दिनांक 5 मार्च 2007 को दर्ज कांड संख्या 10/07 से जुड़ा है, जिसमें पहले अपहरण की धारा 364 और बाद में हत्या की धारा 302 भादवि जोड़ी गई थी। आरोपी को पुलिस ने पुंदाग टीओपी क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा और 14 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शराब घोटाले के आरोपी पूर्व संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, रिम्स में कराया गया भर्ती

तीन साल के बच्चे की हत्या के बाद शिशुपाल अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया था। 2007 से फरार चल रहे शिशुपाल को पुलिस ने 18 सालों के बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। एसपी मनीष टोप्पो ने मासूम की हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए तोरपा थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेम्ब्रम के नेतृत्व में चार सदस्यीय छापेमारी दल का गठन किया था।

See also  हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पहुंचे अजमेर शरीफ, मंगलवार को दिल्ली में नवनिर्मित झारखंड भवन का करेंगे उद्घाटन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now