बोकारो विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक आवास का किया घेराव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 9, 2024

बोकारो : बोकारो विस्थापित अप्रेंटिस संघ के द्वारा शनिवार को बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक (पीएंडए) राजन प्रसाद के सेक्टर 4 स्थित आवास का घेराव किया गया। सुबह विस्थापित दर्जनों की संख्या में ईडी आवास पहुंचे और शांतिपूर्वक धरने पर बैठ गए। धरने को संबोधित करते अमजद हुसैन ने कहा कि हम विस्थापित पिछले सात वर्ष से अप्रेंटिस ट्रेनिंग पूरा कर चुके विस्थापितों का बीएसएल में नियोजन सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रबंधन ने कभी भी हमारी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया। वार्ता में बुलाया तो जाता है, पर सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिलता है। आज तक कुछ भी सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। इससे दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसके बावजूद हम विस्थापित अभी तक सब्र रख कर शांतिपूर्वक एवं संवैधानिक दायरे में रह कर आंदोलन कर रहे हैं। जिस दिन ये सब्र का बांध टूटेगा उस दिन विस्थापित विरोधी अधिकारियों को भागने के लिए जमीन कम पड़ेगी। आवास घेराव कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार ने तथा संचालन चंद्रदीप मंडल ने किया। चास एसडीओ के सकारात्मक पहल पर प्रबंधन की और से जीएम प्रभाकर कुमार, अविनाश झा, आरिफ हुसैन के द्वारा आगामी 16 मार्च को सकारात्मक परिणाम देने के आश्वासन पर ढ़ाई घंटे बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया।

See also  बोकारो में अमन साहू और प्रिंस खान गैंग के बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस हिरासत से भागने के दौरान लगी गोली

bokaro

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now