BJP नेता का अश्लील VIDEO हुआ वायरल, लड़ चुके है विधानसभा का चुनाव, बिहार में शादी समारोह के दौरान डांसर पर बरसाएं नोट

BJP नेता का अश्लील VIDEO हुआ वायरल, लड़ चुके है विधानसभा का चुनाव, बिहार में शादी समारोह के दौरान डांसर पर बरसाएं नोट

डेस्कः उत्तर प्रदेश के बलिया से बीजेपी नेता बबन सिंह रघुवंशी का बेहद ही अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुए इस वीडियो में बीजेपी नेता महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखे जा रहे है। बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बबन सिंह रघुवंशी के इस वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है।

कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहना विजय शाह को पड़ गया महंगा, हाईकोर्ट ने कहा- 4 घंटे में मंत्री पर दर्ज हो FIR
बलिया के मुरली छपरा ब्लॉक के रामनगर गांव के रहने वाले बबन सिंह रघुवंशी रसड़ा चीनी मिल के अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीत चुके है। 1993 विधानसभा चुनाव में बांसडीह से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके है। वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि महिला डांसर नाचते हुए बीजेपी नेता के पैर पर गिर जाती है। इसके बाद बबन सिंह रघुवंशी महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगते है। वहां मौजूद लोग भाजपा नेता को रोकते नहीं, बल्कि तालियां बजाते हैं। पीछे से कुछ लोग हूटिंग कर रहे हैं। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। वीडियो के आखिर में भाजपा नेता के सहयोगियों ने महिला डांसर पर पैसे भी बरसाए।लाइव दैनिक इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

पतियों से धोखा मिलने पर 2 महिलाओं ने आपस में रचाई शादी, बोलीं- जीवन भर साथ रहेंगे
वायरल वीडियो पर बब्बन सिंह ने कहा- यह साजिश के तहत मुझे बदनाम करने के लिए बनाया गया है। भाजपा विधायक केतकी सिंह और उनके लोगों ने यह साजिश रची है।बब्बन सिंह ने कहा- मैं एक बारात में शामिल होने बिहार गया था। वहां बीजेपी विधायक केतकी सिंह के पति और उनके लोग भी मौजूद थे। उन्हीं लोगों ने साजिश के तहत फर्जी वीडियो बनाया। मेरी उम्र 70 वर्ष है। मुझे आयुष्मान कार्ड मिला है। मैं ऐसा काम नहीं कर सकता।मैं 1993 में चुनाव लड़ा था। मुझे 22 हजार वोट मिले थे। अब मैं फिर से पार्टी से चुनाव लड़ना चाहता हूं। इसी वजह से मेरे खिलाफ साजिश रची गई। वायरल वीडियो फर्जी है।

screenshot 2025 05 14 201814 1747233332

ओलंपिक चैंपियन काइल स्नाइडर वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार, 2016 में सबसे कम उम्र में जीता था गोल्ड मेडल

बबन सिंह द्वारा वीडियो वायरल करने के आरोप पर केतकी सिंह ने कहा कि बबन सिंह रघुवंशी मेरे पिता की उम्र के हैं। वो मेरे बारे में क्या कह रहे हैं, ये मैं नहीं जानती। मुझे बांसडीह की जनता ने चुना है। मैं विकास के बारे में सोचती हूं।वीडियो में क्या है? ये मैं नहीं जानती, लेकिन वीडियो कोई जबरदस्ती बना नहीं सकता। मेरे पास न इतना समय है, न मैं इतनी खाली हूं कि ये सब करूं। मैं इस तरह की बात का खंडन करती हूं। बबन जी के बारे में सभी लोग जानते हैं। वो क्या बोलते हैं और क्या करते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now