पतियों से धोखा मिलने पर 2 महिलाओं ने आपस में रचाई शादी, बोलीं- जीवन भर साथ रहेंगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 14, 2025

two women got married and said they will stay together for life

बदायूंः यूपी के बदायूं के कचहरी परिसर का शिव मंदिर एक अनोखी शादी का गवाह बना। यहां दो सहेलियों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। दोनों ने कहा कि अब हमने तय किया है कि पति-पत्नी की तरह एक-दूसरे का जीवनभर साथ निभाएंगे। इसमें एक युवती अलापुर थाना क्षेत्र की है जबकि दूसरी सिविल लाइंस कोतवाली इलाके की रहने वाली है।

दोनों की मुलाकात करीब तीन महीने पहले कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता के चेंबर में हुई थी। मुलाकात के बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो जल्द ही गहरी दोस्ती में बदला और फिर रिश्ते ने शादी का रूप ले लिया। दोनों युवतियां शादीशुदा हैं और पतियों से धोखा मिलने पर रिश्ता टूट गया, जिससे वे मानसिक रूप से टूट गईं। उन्होंने कहा कि पुरुषों ने उनका इस्तेमाल किया और छोड़ दिया। इससे आहत होकर उन्होंने एक-दूसरे को जीवनसाथी बनाने का फैसला किया।

पाकिस्तानी एयरफोर्स के 20% ठिकाने तबाह, लड़ाकू विमान भी स्वाहा; ऑपरेशन सिंदूर में नया अपडेट

See also  बिहार में सियासी पारा चरम पर, BJP, JDU और RJD की बैठक जारी, नीतीश कल सुबह 10 बजे देंगे इस्तीफा, मांझी ने शाम 7 बजे बुलाई बैठक

इनमें से जो युवती पति बनी है, उसका नाम प्यार से गोलू (कालपनिक नाम) रखा गया है, जबकि पत्नी बनी युवती को विभा (कालपनिक नाम) नाम दिया गया है। दोनों ने हाईस्कूल तक पढ़ाई की है। गोलू पहले पश्चिमी दिल्ली में बेबी केयर का काम करती थी जबकि विभा देहरादून की एक सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी कर चुकी है। दोनों फिलहाल बदायूं में हैं और शादी के बाद भविष्य की जिम्मेदारियां मिलकर निभाने को तैयार हैं।

दोनों का कहना है कि उन्होंने परिवारवालों को अपने फैसले से अवगत करा दिया है। अगर परिवार साथ देता है तो ठीक, नहीं तो वे दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर करेंगी। इस अनोखी शादी की खबर कचहरी परिसर में चर्चा का विषय बनी रही। कुछ लोग इसे दो टूटे हुए दिलों का साहसी फैसला बता रहे हैं, तो कुछ इसके सामाजिक व कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा कर रहे हैं।

कर्नल सोफिया कुरैशी के घर पहुंचे बीजेपी नेता, मंत्री विजय शाह के बयान के बाद डैमेज कंट्रोल की कोशिश

See also  17 साल की उम्र में भी लड़की को नहीं शुरू हुए पीरियड्स, रिपोर्ट देख डॉक्टर का सिर चकराया

एडवोकेट दिवाकर वर्मा ने बताया कि युवतियां उनके चेंबर में आईं और अपनी मर्जी से शादी की इच्छा जताई। इस पर कानूनी सहमति के लिए एग्रीमेंट तैयार कराया गया, जिस पर दोनों ने दस्तखत किए। इसके बाद शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह की रस्में पूरी कर ली गईं।

कचहरी परिसर में दो युवतियों ने तमाम सामाजिक बंधनों को तोड़ते हुए एक-दूसरे से विवाह कर लिया। मंदिर में वरमाला पहनाकर सात फेरे लेते हुए उन्होंने साथ जीने-मरने की कसम खाई। उनका कहना है कि मर्दों ने हमेशा उन्हें धोखा दिया, उत्पीड़न और जख्मों के सिवाय कुछ नहीं मिला। अब वे एक-दूसरे का सहारा बनकर जीवन बिताना चाहती हैं।

कचहरी परिसर में मंदिर में दो युवतियों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की। उनका कहना है कि अगर परिवार वाले उनका निर्णय स्वीकार करते हैं तो ठीक है, लेकिन यदि परिवार इसका विरोध करता है, तो वे दिल्ली में एक साथ रहकर अपनी जिंदगी बिताएंगी। दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला इस लिए लिया, क्योंकि उन्हें मर्दों से धोखा मिला है और अब वे एक-दूसरे का सहारा बनकर आगे बढ़ना चाहती हैं।

See also  एक साथ दो छात्राओं को नशीली गोलियां देकर रेप करता रहा युवक, पेट में दर्द पर दरिंदगी का खुलासा

DPS रांची की अतुल्य श्रेष्ठ 99.2 प्रतिशत अंक लाकर बनी झारखंड टॉपर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now