बीजेपी नेता अनिल टाइगर मर्डर केस में खुलासा, शूटर सहित चार अपराधियों गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 10, 2025

बीजेपी नेता अनिल टाइगर मर्डर केस में खुलासा, शूटर सहित चार अपराधियों गिरफ्तार

रांचीः बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस से फरार शूटर अमन सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि बड़ा लाल स्ट्रीट किशोरगंज के रहने वाले देवव्रत नाथ शाहदेव ने कांके थाना क्षेत्र के गागी खटंगा गांव स्थित 10 एकड़ विवादित भूमि को लेकर भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या शूटर के माध्यम से कराई थी।

चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल पर चढ़ा रील्स बनाने का नशा, राजनीति से दूर बाल कटवाने का भी बनवा रहे है वीडियो
अनिल टाइगर हत्याकांड में शामिल अमन सिंह और रोहित वर्मा कुख्यात सनी सिंह गिरोह के लिए काम करता था। सन्नी सिंह अभी एटीएस के रिमांड पर है पुलिस ने अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में सन्नी सिंह से पूछताछ की है। अमन बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के पूर्व रेकी करने वालों में शामिल है। इस घटना को अंजाम देने में सात लोगों की भूमिका पाई गई है. जिनमें – देवव्रत नाथ शाहदेव, अभिषेक सिन्हा, रोहित वर्मा, अमन सिंह, जिशान अख्तर, मनीष, चौरसिया और अजय कुमार रजक शामिल है।

See also  सीएम हेमंत सोरेन ने हर स्थिति से निपटने के लिए बनाये 6 प्लान

झारखंड सरकार के मंत्री पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए कर रहे है जोर-आजमाइश, हेमंत सोरेन के आने के नाम पर बनाया माहौल, फिर भी हो गये फेल!
मिली जानकारी के अनुसार, रांची और लोहरदगा से संबंध रखने वाले एक जमीन कारोबारी से एक कीमती जमीन को लेकर अनिल टाइगर का विवाद चल रहा था। पैसे को लेकर दोनों के बीच अदावत चल रही थी। जब जमीन कारोबारी ने देखा की अनिल जमीन को लेकर रोड़ा बन रहे थे, तब उसने अमन और रोहित वर्मा से संर्पक साधा और उनको सुपारी देकर अनिल टाइगर की हत्या करवा दी। अनिल टाइगर की हत्या की साजिश रचने वाला जमीन कारोबारी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार हुआ या नहीं इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

See also  विनय चौबे की मुश्कलें बढ़ी, खास महल की जमीन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी, ACB ने मांगी सरकार से अनुमति
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now