नालंदा में एक और मर्डर, अपराधियों ने धारदार हथियार से किसान को मार डाला, पिछले 24 घंटे में तीन हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2025

नालंदा में एक और मर्डर, अपराधियों ने धारदार हथियार से किसान को मार डाला, पिछले 24 घंटे में तीन हत्या

नालंदाः जिले में हत्याओं का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक हत्या की खबरें जिले के अलग-अलग इलाकों से आ रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में हत्या की तीन बड़ी वारदात हुई है। पहले पीएमसीएच की नर्स की हत्या, उसके बाद कुख्यात अपराधी रवि यादव की हत्या और अब किसान की हत्या की खबर सामने आई है।

नालंदा में कुख्यात रवि यादव की गोली मारकर हत्या, दारोगा के मर्डर का था आरोपी
जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के चुहरचक गांव में 58 वर्षीय किसान किशोरी यादव की अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। वे अपने खेत मं पटवन करने के बाद खेत के बगल में सड़क किनारे आराम कर रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी।

बिहार में भाजपा नेता की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने सुरेंद्र केवट को पटना के पुनपुन में गोलियों से भूना
मृतक के बेटे ने बताया कि पहले ननिहाल में वे बसे हुए थे। वर्ष 2022 में सकलदीप यादव ये विवाद एवं झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों तरफ से पूर्व में एक मामला दर्ज कराया गया था। मृतक के बेटे के हत्या को लेकर संदेह जारी किये जाने के बाद पुलिस ने सकलदीप यादव को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल पर पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वॉड को बुलाया है।

See also  तांत्रिक की बातों में आकर महिला ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, पिता की मौत में काले जादू का शक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now