बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का हेमंत सरकार पर हमला, कथित बांग्लादेशी घुसपैठ पर लगाया गलत शपथ पत्र का आरोप

Pratul shadeo

रांचीः बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पिछले 5 वर्षों में झारखंड का बेड़ा गर्क करके रख दिया।प्रतुल ने कहा कि झारखंड की जनता इस सरकार के भ्रष्टाचार लूट और कुशासन से त्रस्त हो गई है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन यात्रा को शानदार सफलता मिल रही है। जिससे जेएमएम हकलान हो गया है। प्रतुल ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता को भाजपा की परिवर्तन यात्रा से एक आशा दिख रही है कि आतंक राज का अंत होगा। जेएमएम के नेताओं को भी पता है कि अब उनकी विदाई की बेला आ गई है।

हिल रही है बड़कागांव में अंबा प्रसाद की कुर्सी, चंद्रप्रकाश ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप, सुदेश महतो ने दिखाई ऐसी ताकत…

प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ऐसा प्रतीत होता है बांग्लादेशी घुसपैठियों को अपने स्लीपर सेल के रूप में बना कर रखा है। तभी इन घुसपैठियों को बचाने के लिए संथाल परगना के कई जिलों के उपायुक्त उच्च न्यायालय में एफिडेविट करके झूठ बोलते है। केंद्र सरकार के द्वारा वर्ष 2021 में घुसपैठियों की सूची उपलब्ध कराने के बावजूद के बावजूद यह सरकार घुसपैठियों को निकालने हेतु कोई पहल नहीं की। स्पेशल ब्रांच ने 2 जून, 2023 को पत्र लिखकर स्पष्ट किया था कि संथाल के मदरसों में बड़े पैमाने पर मुस्लिम घुसपैठियों के पहचान पत्र बनाने का कार्य चल रहा है। राज्य सरकार ने उस पत्र को तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण दबा दिया।

झारखंड चुनाव में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की एंट्री, गढ़वा में परिवर्तन यात्रा में हेमंत पर किया हमला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now