झारखंड चुनाव में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की एंट्री, गढ़वा में परिवर्तन यात्रा में हेमंत पर किया हमला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 22, 2024

Babulal Marandi and kehsav prasad maurya

गढ़वा- झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा 22 सितंबर को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। परिवर्तन रथ ने आजचिनिया, बढ़गढ़, भंडरिया, रामकंडा होते हुए रंका हाई स्कूल के मैदान में संकल्प सभा का आयोजन किया। इस सभा में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य और झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जोरदार हमला बोला।

बीजेपी को मिलेगी बड़ी जीत

सभा को संबोधित करते हुए श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “हेमंत सोरेन की अगुवाई में चल रही सरकार झूठ बोलने की मशीन है। झारखंड में पिछले पांच वर्ष बर्बादी के रूप में याद किए जाएंगे। इस बर्बादी से उबारने का काम सिर्फ भाजपा कर सकती है, क्योंकि भाजपा सुशासन और विकास का प्रतीक है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में भाजपा की परिवर्तन यात्रा से 40 विधायकों की संख्या बढ़कर 300 हुई, उसी प्रकार झारखंड में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

See also  गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला पटना का फतुहा, कारोबारी के घर 25 राउंड फायरिंग से दहशत

Bjp pariwartan yatra garwha
झारखंड में अब बदलाव की बयार

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, उत्पाद सिपाही दौड़ के दौरान 19 अभ्यर्थियों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा? सरकार ने युवाओं को हड़बड़ी में भर्ती निकाल कर मौत के मुंह में धकेला है।” उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार अब बिदाई की कगार पर है।

हिल रही है बड़कागांव में अंबा प्रसाद की कुर्सी, चंद्रप्रकाश ने लगाया गुंडागर्दी का आरोप, सुदेश महतो ने दिखाई ऐसी ताकत…

हेमंत सरकार की मंईयां सम्मान यात्रा सोमवार से होगी शुरू, कल्पना सोरेन करेंगी नेतृत्व

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now